*बहराइच- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कार्यक्रम*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

      *_आज का भारत लाइव_*

गायत्री विद्यापीठ इंटर कॉलेज रिसिया में 26 जनवरी के पावन पर्व पर एक दिवस पूर्व से छात्र- छात्राओं के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रिसिया संजय जायसवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की पूजन,दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि, प्रबंधक कृष्ण लाल श्रीवास्तव,अध्यक्ष डॉ सोहनलाल श्रीवास्तव डॉ मुरारी लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सर्वप्रथम श्री गणेश वंदना में कृपा करो कॉलेज का छात्र राजित राम साहू ने सुंदर नृत्य करके एवं सभी का मनमोहा। इसी क्रम में कॉलेज की छात्रा सानिया ने जिन्होंने भारत को है बचाया पर अपना गीत प्रस्तुत किया। इसी तरह से कई छात्र एवं छात्राओं में कीर्ति,काजल, शिवानी, सृष्टि, सुलोचना आदि छात्र और छात्राओं ने हम लोगों को समझ सको, तिरंगा ऊंचा रहेगा, देश रंगीला रंगीला के माध्यम से अपने-अपने कलात्मक रूपों से सभी के मन जीता। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जायसवाल ने छात्रों को अपने भारत देश को ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही और कहा कि सभी छात्र – छात्राएं बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में हिस्सा ले और अपने आप को आगे की ओर ले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कॉलेज के सहायक अध्यापक सचिन श्रीवास्तव ने अतिथियों के लिए शायरी में कहा कि मीठी बात और चेहरे पर मुस्कान, ऐसे ही अतिथि हैं हमारी महफिल की शान। कॉलेज की कॉलेज की प्रधानाचार्य रीति श्रीवास्तव ने अतिथियों को मोमेंटो व साल से सम्मानित किया और सभी को धन्यवाद दिया भारत विकास परिषद रिसिया के संजय चिरानियाँ, प्रेम अग्रवाल सहित कई सदस्यों सदस्य ने कार्यक्रम में शामिल होकर समस्त छात्र और छात्रों को लंच पैकेट का वितरण कराया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य पहलाद श्रीवास्तव वेदांती देवी, माया देवी, डॉक्टर दयाराम यादव ,डॉक्टर मुरारी लाल सिंह डॉ मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव इण्टर कॉलेज के अध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,अखंड प्रताप, कुमार वैभव, सरिता मौर्य, ललित मौर्य, अर्चना, संजय कश्यप समस्त लोगों ने प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...