*_बहराइच दो दिन से लापता 8 वीं की छात्रा का नहर में मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप_*

*_रिपोर्ट दिलशाद अहमद बहराइच_* 

*_आज का भारत लाइव_*

बाबागंज/बहराइच,बहराइच के बाबागंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा दो दिन पूर्व खेत से घास काटने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। शनिवार को उसका शव नहर में मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह दो दिन पूर्व खेत घास काटने की बात कहते हुए घर से गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला न ही वह वापस घर आई। इस पर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया वहीं शनिवार शाम को छात्रा का शव नहर में औंधे मुंह पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। मालूम हो कि शुक्रवार को पिता भी दिल्ली से आए थे। वह वहीं नौकरी करते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...