_*बहराइच दीपोत्सव में बलहा की महिलाएं देंगी 25 हजार दीया, गोबर से दीयों के निर्माण में लगीं NRLM की महिला समूह_*

*_ ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद बहराइच_*

*_*आज का भारत लाइव न्यूज_*

बहराइच जनपद के बलहा विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने गोबर से दीया का निर्माण किया है। यह दिया डीएम के माध्यम से दीपोत्सव के लिए अयोध्या जायेगा। 25 हजार दीया बलहा की महिलाएं दान करेंगी।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं स्वावलंबन की राह बनाते हुए गोबर से दीया का निर्माण कर रही हैं। सभी इस दिए का निर्माण कर जहां अपनी आजीविका चला रही हैं। वहीं अयोध्या में दीपोत्सव में यहां की दीया रोशनी बढ़ाएगी। जिलाधिकारी मोनिका रानी और मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र के निर्देशन में खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा बलहा विकास खंड के महिला समूहों से दीया निर्माण करवाया जा रहा है।खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खंड के पकड़िया दीवान, लक्ष्मणपुर मटेही में स्थित गोशाला से गोबर लेकर दीया का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें लक्ष्मी प्रेरणा और गौरी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीया का निर्माण किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बलहा से 25 हजार दीया अयोध्या दीपोत्सव के लिए भेजा गया है।

इस तरह बन रहा दीया

खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दीपक बनाने के लिए कच्चे गोबर में 20 प्रतिशत काली मिट्टी मिलाकर, 10 प्रतिशत चूना के साथ दिया बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिन में पांच हजार दीया बन रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...