*_बहराइच चारो तरफ फैली गंदगी बयां कर रही दुर्दशा, सफाई कर्मी नहीं दे रहे ध्यान_*

*_गंदगी के बीच रह रहे लोग_*

*_ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच_*

*_आज का भारत लाइव_*

मिहींपुरवा बहराइच– जनपद के उर्रा बाजार में चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। कूड़े के ढेर से उठ रही सड़ांध लोगों को परेशान किए है, लेकिन गांव में तैनात सफाई कर्मी की नजर गंदगी की तरफ नहीं जा रही है।

विकास खंड मिहीपुरवा के ग्राम पंचायत उर्रा में आर्युवेदिक अस्पताल के पास सब्जी मंडी संचालित है। बुधवार और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन बाजार लगती है। लेकिन यहां कोई सफाई नहीं है। चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। गांव निवासी अजय श्रीवास्तव ,सतीश श्रीवास्तव ,योगेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ,रमेश शर्मा मोनू शर्मा ,रवि निगम ,सर्वेश मौर्य ,राजेश मौर्य , अखिलेश मौर्य आदि ने बताया कि सफाई कर्मी तो तैनात है, लेकिन वह सफाई के लिए नहीं आता है। जिसके चलते कूड़े का ढेर लगता जा रहा है।

ब्लॉक के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मामले में खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गंदगी जमा होने की कोई जानकारी नहीं थी। अब पता चला है, एडीओ पंचायत से वार्ता कर व्यवस्था सही कराई जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...