बहराइच भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह बोले- उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए आरोप लगा रहे

*_बोले केस दर्ज होने के बाद पता चला कि नगर अध्यक्ष प्रथम भी है शामिल_*

*_आज का भारत लाइव_*

*_रिपोर्ट दिलशाद अहमद बहराइच_*

बहराइ शहर के काजीपुरा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराए गए केस के मामले में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उपचुनाव जीत के लिए भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को केस दर्ज करवाने के बाद उन्हें अर्पित श्रीवास्तव के भाजपा पदाधिकारी होने की जानकारी हुई।जिले के महसी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कोतवाली नगर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रथम समेत आठ लोगों के विरुद्ध बलवा फैलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। इस मुद्दे को सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उठाते हुए भाजपा पर ही दंगा करवाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उप चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप लगा रहे हैं।

उपचुनाव के बाद सब शांत हो जाएगा। भाजपा पदाधिकारी पर दर्ज कराए गए केस के मामले में कहा कि उन्होंने 18 अक्टूबर को केस करवाया। इससे पूर्व अर्पित श्रीवास्तव के भाजपा नेता होने की जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में उपद्रवी शामिल थे। जिन्होंने एंबुलेंस के साथ मर्च्यूरी में तोड़फोड़ की। विधायक ने कहा कि जितने भी नामजद लोग हैं, सभी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस देखेगी। विवेचना के बाद जिनकी गलती होगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई पुलिस करेगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में लोग नशे में थे।एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि सिर्फ दोषी लोग ही पकड़े जाएंगे। साथ ही विवेचना के दौरान किसी को परेशान भी पुलिस नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह और नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेरे बेटे अखंड प्रताप सिंह के वाहन को रोका गया और एक राउंड फायरिंग भी की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...