*_बहराइच अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन की मौत…एक घायल_*

 

*_रात में एक कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा, एक बाइक पर सवार थे चार लोग_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

      *_आज का भारत लाइव_*

         *_बहराइच यूपी_*

 

बहराइच, जिले के मान नगर तिराहे के पास शुक्रवार रात को बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के अहिरनपुरवा गांव निवासी दीपक कुमार (20), सरोज वर्मा (21) और बंटी उर्फ वैदिक चौहान (19) निवासी अमकोलवा समेत चार लोग एक साथ शुक्रवार रात को बाइक से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र मान नगर तिराहा के पास सभी पहुंचे।रात 10.30 बजे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मौके पर सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र श्रावस्ती जिले के इकौना में भर्ती कराया गया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।

 

जिला अस्पताल में रात 11.30 बजे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे। तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...