Author: Aajkabharatlive

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा चौकी तामेश्वरनाथ का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश संत कबीर नगर – आज दिनांक 16 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर सत्यजीत गुप्ता* द्वारा आज दिनांक 16.02.2025 को पुलिस थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत चौकी तामेश्वरनाथ का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी परिसर, आरक्षी बैरक, भोजनालय का निरीक्षण किया गया तथा परिसर की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया । चौकी पर नियुक्त कर्मचारियों के नियतन व उपस्थिति के सम्बन्ध में प्रभारी चौकी से जानकारी ली गयी व मुख्य आरक्षी तथा बीट आरक्षी की बीट…

Read More

हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज का गेट शाम को लॉरी बैक करते समय टूटा आज का भारत लाइव जनपद संत कबीर नगर के गोला बाजार स्थित हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज में बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र उतरवा कर कालेज से बाहर निकल रहा था लेकिन अचानक बैक करते समय कॉलेज का पूरब का प्रवेश द्वार पूरी तरह टूट गया लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि कार्यवाही हेतु वाहन चालक को कोतवाली ले गए है कोई चोटिल नहीं हुआ है।

Read More

बहराइच SP ने थानाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक, बोले-अपराध पर अंकुश के लिए भ्रमणशील रहे पुलिस ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच, शहर के पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र और प्रभावी न्याय दिलाने हेतु बेहतर पुलिसिंग आवश्यक है। जिसके दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया…

Read More

मारपीट के आरोपी भाई बहन दोषसिद्ध , एडीजे कोर्ट ने एक वर्ष के परीवीक्षा पर छोड़ा -घर में घुसकर बिना आशय हत्या के प्रयास का कायम हुआ था अभियोग  -परिवीक्षा काल के दौरान अपराध कारित करने पर कोर्ट पारित करेगा आदेश संत कबीर नगर । मारपीट के आरोपी भाई बहन को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रमेश दूबे की कोर्ट ने दोषसिद्ध करार देते हुए सशर्त एक वर्ष के परिवीक्षा पर छोड़ने का फैसला सुनाया । आरोपी भाई मोहम्मद वसीम व बहन सोफिया खातून को सदाचरण बनाए रखने की शर्त पर 20 हजार रुपए के व्यक्तिगत…

Read More

बहराइच दुकान में मिली नकली चाय, नमूना जांच के लिए भेजा खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने की छापेमारी ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव नानपारा नगर में शनिवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने एक दुकान पर छापेमारी की, जहां पांच पैकेट नकली चाय बरामद हुई, जिसे सीज कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉक्टर अमर सिंह ने बताया कि जिले के नानपारा नगर में नकली चाय बिक्री होने की जानकारी मिली। जिस पर शनिवार को नगर के कबाबची गली स्थित मीशम किराना स्टोर पर…

Read More

जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। संत कबीर नगर-जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण…

Read More

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर बैंक प्रमुखों के साथ हुई बैठक संत कबीर नगर-राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08 मार्च 2025 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु मा० जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में ए०डी०आर० भवन में जिला प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया। अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-v ने कहा कि 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाए और बैंक…

Read More

एलआईसी सवा आठ प्रतिशत ब्याज सहित बीमा धनराशि परिवादी को करे भुगतान -उपभोक्ता फोरम का फैसला , क्षतिपूर्ति व मुकदमा खर्च का ₹ 60 हजार भी करना होगा अदा संत कबीर नगर । जिले की उपभोक्ता फोरम की कोर्ट ने शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम खलीलाबाद को सवा आठ प्रतिशत ब्याज सहित बीमा की धनराशि मृतका के पति को भुगतान करने का फैसला दिया । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने परिवादी को क्षतिपूर्ति के रुप में पचास हजार रुपए तथा वाद व्यय के रुप में दस हजार रुपए कुल साठ हजार रुपए निर्णय की तिथि से 60 दिन…

Read More

वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद गोरखपुर-एच.एन. सिंह स्मारक विद्यालय बवण्डरा पाली,गोरखपुर में 15 फरवरी-2025 दिन शनिवार,को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल गोरखपुर, के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्रार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से डा.एस.पी.त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य, एम.जी.पी.जी. कालेज,मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी गोरखपुर महादेव पाण्डेय,प्रख्यात खगोलविद अमरपाल सिंह जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह तथा सेंट लारेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक ध्रुव नारायण…

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिला युवक का शव रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद गोरखपुर- सहजनवा गोरखपुर -सहजनवा थाना क्षेत्र के सेमरा,भगौरा स्थित एक निजी अस्पताल में मजदूरी करने वाले एक 35 वर्ष युवक का शव पुलिस ने छत के फंदे से लटका बरामद किया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी से सेमरा,भगौरा स्थित अर्धनिर्मित प्लेटिनम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में निमलेश कुशवाहा पुत्र सुरेश चंद कुशवाहा 35 वर्ष निवासी नीमसराय जिला प्रयागराज जो इसी अर्धनिर्मित मकान में मजदूरी करता था। शनिवार को अस्पताल के चौथे मंजिल पर युवक का लाश…

Read More