Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संत कबीर नगर : जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला गंगा समिति के तत्वाधान में कैथवलिया जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती का माल्यार्पण व वन्दना करके किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रणविजय सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान के प्रति जागरूक किया गया। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य द्वारा स्वच्छता अभियान के महत्व…
वृद्धाश्रम में मनाया गया अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस संत कबीर नगर :समाज कल्याण विभाग से अनुदानित किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सियरासांथा, गंगा देवरिया, जनपद-संत कबीर नगर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस धूमधाम से बनाया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को संस्था द्वारा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ला द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने वृद्धाश्रम में दिलाने वाली सुविधाओं के…
बदहाली का शिकार गांधी आश्रम मगहर – हुनर मंद हाथ काम के मोहताज – भवन के किराये से चल रही कर्मचारियो की जीविका मगहर। खादी वस्त्र नहीं विचार है। यह शब्द हमेशा सुनाई पड़ता है। मगहर के सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली के ठीक सामने 27 एकड़ में फैला क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम आज बदहाल स्थित में है। यह कभी गुलजार हुआ करता था और हुनरमंद हाथो को काम मिलता था। जो उदासीनता की भेंट चढ़ गया और सभी विभाग बंद है व परिसर अब वीरान पड़ा हुआ है। कभी यहां एक हजार कर्मचारी काम करते थे। आज सिर्फ चार काफी…
डीएम की अध्यक्षता में दुर्गापूजा/दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन परम्परागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनायें त्यौहार – डीएम। त्यौहार के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था के संचालन में पुलिस एवं प्रशासन का स्थानीय लोग करें सहयोग – एसपी संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दुर्गा पूजा, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य…
मछली मारने गए किशोर की डूबने से मौत , पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम बखिरा , संत कबीर नगर । मछली मारने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई । कक्षा नौ में पढ़ने वाला सोलह वर्षीय किशोर सिकरिया नाले में मंगलवार को सुबह मछली मारने गया था । किशोर के मृत्यु की सूचना पर पंहुची बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर इन्द्रेश पुत्र राम कृपाल ग्राम सिकरी उर्फ अमहवा थाना बखिरा का रहने वाला था । वह कक्षा नौ का छात्र…
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को इस महीने की नहीं मिलेगी सैलरी* उत्तर प्रदेश सरकार के 39000 कर्मचारियों की सैलरी इस महीने नहीं दी जाएगी. क्योंकि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है
ACP सुकन्या शर्मा आज सुबह से मीडिया से लेकर पूरे UP में छाईं हैं। पूर्व CM अखिलेश यादव ने भी इन्हें प्रोत्साहित किया है- रात 12 बजे आगरा में 112 में कॉल जाती है। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर कोई महिला थी, जिन्होंने पुलिस से मदद मांगी। महिला ने कहा कि वो सुनसान सड़क पर अकेली है। क्या उसे मदद मिल सकती है। महिला के फोन पर तुरंत एक्शन होता है। कुछ मिनट में कंट्रोल रूम की टीम पहुंच और जो सामने देखा तो पुलिस वाले भी हैरान। क्योंकि उनके सामने आगरा की ACP सुकन्या शर्मा थीं। ACP…
गोरखपुर ब्रेकिंग 15 वर्षीय युवक रामचरन पुत्र परीखन का शव सोभईता माधोपुर स्थित कैनाल नाला में बरामद, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच व शक के आधार पर 4 से 5 लोगो से कर रही पूछताछ। बीते दिनों शनिवार को घर से निकला था युवक। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी की रिपोर्ट। घटना कैंपियरगंज
उत्तर प्रदेश पुलिस शिनाख्त अज्ञात शव संतकबीरनगर पुलिस उत्तर कृपया शव की शिनाख्त करने में सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस शिनाख्त अज्ञात शव संतकबीरनगर पुलिस उत्तर कृपया शव की शिनाख्त करने में सहयोग करें। आज दिनांक 30.09.2024 को थाना बेलहरकला / बखिरा के सीमा पर बहने वाली नहर जो धर्मसिंहा क्षेत्र से हो कर आती है से महुआ ग्राम को जाने वाली नहर के स्केप / रेगुरेटर में एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी में एक अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव प्राप्त हुआ है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उक्त के सम्बन्ध में जानकारी हो तो कृपया नीचे अंकित मोबाईल नम्बरों पर सूचित करने की कृपा करें, जिससे शव की शिनाख्त…
दुर्गा पूजा व नवरात्र का पर्व शांति पूर्वक मनाएं , प्रशासन सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित बखिरा , संत कबीर नगर । दुर्गा पूजा व नवरात्र का पर्व शांतिपूर्वक मनाएं जाने के लिए सोमवार को थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई । उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे की उपस्थिति में आयोजित बैठक दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों को पूजा पांडालों में मानक के अनुरुप सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने का निर्देश दिया गया । प्रशासन व पुलिस पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं जाने हेतु पूरी तरह सतर्क है । किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो तत्काल…
