Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
“विधान से समाधान” कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर। महिलाओं के हितार्थ कानूनी जानकारी एवं लाभकारी योजनाओं से कराया गया अवगत। संत कबीर नगर 04 अक्टूबर 2024 (सूचना विभाग)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में ब्लाॅक सभागार खलीलाबाद के सभागार में ”विधान से समाधान’’ कायर्मक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं के दृष्टिगत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होनें बताया कि अंतराष्टीय स्तर पर हम…
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी बस्ती: एसओ महेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने 2 सरिया चोरों को किया गिरफतार थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा NH 27 पर सरिया चोरी करने वालों दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया उनके पास से चोरी का सरिया करीब 215 किलोग्राम जो ट्रैक्टर ट्राली पर लाद के ले जा रहे थे।पुलिस द्वारा पूछ पूछताछ के दौरान इन दोनो आरोपित सरिया चोर अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी हनुमानगंज (भूसुडी) थाना व रूधौली जितेंद्र चौधरी पुत्र गंगाराम चौधरी निवासी दासोत थाना मुंडेरवा को परसा जाफर…
जिला गंगा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संत कबीर नगर : जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला गंगा समिति के तत्वाधान में एस0के0एन0 एकेडमी, खलीलाबाद में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष सिंह, द्वारा ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया एवं स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति प्रमोद कुमार सिंह द्वारा स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत नदियों, घाटों एवं अपने आस-पास साफ-सफाई हेतु स्वच्छता शपथ दिलाया गया एवं अपने पर्यावरण…
खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा,भरे सैंपल संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सतीश कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत ए टू जेड मल्टी स्टोर मेहदावल रोड, खलीलाबाद से दो नमूने संग्रहित किए एक नमूना कुट्टू के आटे का एवं एक नमूना सिंघाड़े के आटे का तथा अशोक कुमार विजय कुमार नवीन मंडी खलीलाबाद फर्म…
भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान,। संत कबीर नगर- आज दिनांक 04/10/2024,को मुखलिस पुर चौराहे पर भाजपा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान,जिसमे आज 150 लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलयी गई /इस सदस्यता अभियान के दौरान खलीलाबाद नगर अध्यक्ष सतबिंदर पाल सिंह(जज्जी), विधायक प्रति निधि- मुरली धर जयसवाल, नगर महा मत्री- कन्हैया वर्मा, नगर मत्री- राधेश्याम जयसवाल, मोहन लाल जयसवाल एवं सभासद- राजेश वर्मा, धर्मेन्द वर्मा आदि लोग उपस्थति रहे
7 दिवसीय स्काउट/ गाइड का चल रहा प्रशिक्षण!! संत कबीर नगर – भारत स्काउट गाइड गोल मार्केट महानगर लखनऊ के निर्देशन में भारत स्काउट गाइड संस्था संत कबीर नगर द्वारा सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन एवं एडवांस स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन का शुभारंभ 3.10.2024 को गन्ना विकास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य आयुक्त जनपद संत कबीर नगर द्वारा उद्घाटन किया गया उद्घाटन के अवसर पर जिला सचिव भारत स्काउट गाइड संत कबीर नगर श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय अशोक महोदय को बताया यह प्रशिक्षण शिविर मंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहा…
बाइक-साईकिल की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पैंड़ा चौराहें पर शुक्रवार की दोपहर एक बाइक व साईकिल की आमने सामने की जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गये, वहीं एक की हालत गंभीर बनी थी। सोनहा थाना क्षेत्र के करायन गॉव निवासी राजन पुत्र रामतीरथ 25 वर्ष तथा यहीं का अरविन्द पुत्र बालमुकुन्द 22 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर बस्ती जा रहें थे। अभी ये दोनो पैंड़ा चौराहें पर पहुँचें ही थे कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया गॉव निवासी झिनकू पुत्र मगरू…
*प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज़ -5.0” के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका/महिला सुरक्षा अभियान।* 👉 *नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि के बारे में किया गया जागरूक।* *संत कबीर नगर 04 अक्टूबर 2024 (सूचना विभाग)।* पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संत कबीर नगर सरोज शर्मा ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुसार महिला *मिशन शक्ति* अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी…
रास्ते में गिरा पेड़ आवागमन बाधित!! गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के छोटे कसरवल गांव में विशालकाय पेड़ रास्ते में गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन व राहगीर की पेड़ गिरने की जानकारी न होने पर वापस लौटने को मजबुर हुए। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और मार्ग पर गिरे पेड़ को किनारे करवाया। इस दौरान लगभग तीन घंटे आवागमन बाधित रहा।
सभासद ने रास्ते को बनाया सुगम मगहर । नगर पंचायत मगहर के वार्ड न. 3 रेहरवा नई बस्ती में बारिश से पानी लग गया था। जिससे लोगो के घरो के सामने व रास्ते पर पानी लग गया था। इसकी जानकारी जानकारी होने पर सभासद अमिरुद्दीन कादिरी ने परेशानहाल लोगो के समक्ष पहुंच कर उनकी समस्या सुनी। यही नहीं उन्होंने रास्ते पर अपने निजी बजट से काली मिट्टी डलवा कर रास्ते की समस्या का निदान कराया। सभासद के इस कार्य से लोग गदगद हो गये.।
