Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
अवयस्क बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , गया जेल बखिरा , संत कबीर नगर । अवयस्क बालिका के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी शिवम सिंह पर वादी की अवयस्क बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है । गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया । न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी शिवम सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह मूल रुप से ग्राम गायघाट थाना महुली का रहने…
पीड़ितों में वितरित किया गया बाढ राहत सामग्री !! गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील के भुआ शहीद गांव बाढ़ से घिरा है। यहां के लोगो में शनिवार को नायब तहसीलदार भान सिंह व दुर्गेश चौरसिया व कानूनगो भानु प्रसाद के साथ ग्राम सभा भुवा शहीद मे बाढ राहत सामग्री कबीर कबीर धुनी कसरवल से वितरण किया।
मारपीट के मामले में मुण्डेरवा पुलिस ने तीन के विरूद्घ दर्ज किया मुकदमा!! बस्ती- मुण्डेरवा थाना के पुलिस चौकी खझौला क्षेत्र के दसौती के एक ढाबे पर तीन लोगों ने तीन मजदूरों को लकड़ी व धारदार हथियार फरसी से मारकर घायल कर दिया गया था। जिस संबंध में मुण्डेरवा पुलिस ने एक ज्ञात तथा दो अज्ञात के विरूद्घ धारा 115(2) 352, 351(2) 127(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गॉव निवासी कृष्णा पुत्र अजीत कुमार, अरविन्द पुत्र पारस नाथ तथा विशाल पुत्र शेषराम जो फर्नीचर का काम करते हैं। एक अक्टूबर…
विद्युत विभाग द्वारा प्रेषित आवश्यक सूचना – अधिशासी अभियंता विद्युत ने सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 33 के०वी० कोर्ट फीडर से 33 के0वी0 इण्डस्ट्रीयल फीडर को आकस्मिक स्थिति में जोड़ने हेतु एक इण्टरमीडिएट केबल डाली गयी है, जिसको चार्ज करने हेतु दिनांक 07 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार को 33 केवी० कोर्ट फीडर का शटडाउन समय सुबह 08:00 बजे से शाम 10:00 बजे तक तथा ओसवाल फीडर का शट-डाउन दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे सायं तक रहेगा, जिसके कारण सरौली, 11 के०वी० इण्डस्ट्रीयल फीडर, पठान टोला, अन्सार टोला, कलेक्ट्रेट, बाईपास, बरईटोला, मोहिउद्दीनपुर, मगहर, उतरावल, बधौली के…
डीसीएम – बाइक की भिड़न्त में बाइक चालक घायल!! बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के गंधरिया फैज गॉव के सामने डीसीएम व बाइक की सीधी भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक चालक विपरीत दिशा में जाकर मिनी डीसीएम में बाइक सहित घुस गया। सूचना पर पहुँची वाल्टरगंज पुलिस ने घायल को परिजनों को सुपुर्द करते हुए जिला अस्पताल भिंजवाया गया। रूधौली थाना क्षेत्र के मुड़ाडिहा कला गॉव निवासी 38 वर्षिय अर्जुन पुत्र दीनानाथ जो अपनी वाइक से जमदाशाही से अपने घर जा रहा था। अभी ये वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गंधरिया फैज गाँव के पास पहुँचा ही था…
रास्ते में पानी और गढ्ढे से राह चलना दुश्वार मगहर। खलीलाबाद विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बयारा की सड़क पर चलना जोखिम भरा है।हालात यह है कि बयारा तिराहे से मगहर की ओर जाने वाली सड़क में पानी भरा है और बड़े बड़े गढ्ढे हैं। जिसमें बिना बरसात के ही दो फिट पानी लगा है। जिससे आने जाने वालों को कठिनाई हो रही है। इसमें फंसकर बाइक और साइकिल सवार गिर कर घायल भी हो गए हैं।ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण के साथ ही नाली के निर्माण की मांग की है। नगर पंचायत मगहर जूनियर हाईस्कूल तिराहे से रसूलपुर होते…
एक दिवसीय मौखिक रोजगारपरक कार्यशाला का हुआ आयोजन *संत कबीर नगर – * जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर तथा वायु सैनिक चयन केंद्र कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जनपद मुख्यालय स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु की भर्ती पर आधारित एक दिवसीय मौखिक रोजगारपरक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, वारंट ऑफिसर भारतीय वायुसेना तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।
त्योहार के दृष्टिगत जिला अधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग का चला विशेष अभियान!! संत कबीर नगर – जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सतीश कुमार के निर्देशन में जनपद में नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष जाँच अभियान के अंतर्गत मेहदावल तहसील क्षेत्र में प्राप्त अभीसूचना के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा हरिकेश पुत्र ईश्वर चंद्र द्वारा दूषित व खराब छेना विक्रय की सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा…
“एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी” बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वाहन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।* संत कबीर नगर -जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप प्रदेश में बालिकाओं तथा महिलाओं में आत्मसम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत “एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी” बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05″ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन कार्यालय में किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में एक दिन की सांकेतिक ”जिलाधिकारी” मेधावी छात्रा सुश्री शालिनी…
प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये 18वीं किसान सम्मान निधि का किया गया प्रसारण *संत कबीर नगर – उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महाराष्ट्र के ग्राम वाशिम में किसान सम्मेलन अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी किए जाने का सजीव प्रसारण जनपद के सभी विकासखंडों, उपनिदेशक कृषि कार्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों के मध्य दिखाया गया। जिसमें जनपद के कुल 208000 किसानों को सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों ने इसका सीधा प्रसारण अपने मोबाइल पर भी देखा। कार्यक्रम के…
