Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Aajkabharatlive
घर के नल के पानी निकासी के गढ्ढे में डूबकर मासूम की मौत ! बस्ती- बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में ननिहाल में घर के पानी निकासी के गढ्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। घटना गुरुवार के शाम की थाना क्षेत्र के बरनापुर गांव की है। बताया जा रहा कि ननिहाल में आई मासूम बालिका खेलते हुए पानी से भरे गढ्ढे में गिर गई। परिजन बालिका को लेकर सीएचसी हर्रैया लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के बरनापुर गांव में हुए इस हादसे में रियांशी उम्र ढाई वर्ष पुत्री रमेश की…
आज भी किसान खाद के लिए हो रहें हैं परेशान ! मंडी में न तो डीएपी हैं और न ही बीस-बीस-जीरो-तेरह ! किसान ईफ्कों किसान सेवा केन्द्र मंडी का चक्कर लगाने को हैं विवश ! बस्ती- राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली बस्ती के प्रांगढ़ में स्थित ईफ्कों किसान सेवा केन्द्र पर विगत सोमवार से ईफ्को डीएपी एवं बीस-बीस-जीरो-तेरह नामक खाद नहीं हैं। जहाँ पर गुरूवार को किसान डीएपी खाद पाने के लिए आते जाते रहें। प्रशासन द्वारा जिले व मंडल की समितियों पर ग्रोमोर कम्पनी की भारत डीएपी नामक खाद की आपूर्ति अधिक की जा रहीं हैं। पर, जिले…
उप निर्वाचन के लिए प्रशिक्षित किये गये आरओ व एआरओ ! ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ! बहराइच 27 नवम्बर। नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत रिक्त अनारक्षित 13-कानूनगोपुरा उत्तरी के सदस्य पद के उप निर्वाचन को राज्य निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट में मुख्य राजस्व अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. देवेन्द्र पॉल सिंह की अध्यक्षता में रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मौजूद आर.ओ. व ए.आर.ओ. को उप निर्वाचन के लिए निर्धारित समयसारिणी की जानकारी…
30 नवम्बर को बहराइच व मिहींपुरवा में आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम ! 250 निर्धन बेटियों को लगेगी मेंहदी, उठेगी डोली, बजेगी शहनाई ! ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद ! बहराइच 28 नवम्बर। समाज में सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने एवं बेटियों के कल्याण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 30 नवम्बर 2024 को राजकीय बालिका इण्टर कालेज के मैदान गेंद घर एवं विकास खण्ड मिहींपुरवा के मण्डी परिसर में वृहद स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मा. जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लगभग 250…
संत कबीर नगर- सुलह समझौता केंद्र ने 3 परिवार के टूटते हुए रिश्तों को बचाया ! संत कबीर नगर – 28 नवम्बर 2024 ! जिला न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में स्थापित सुलह समझौता केंद्र में तीन वैवाहिक रिश्तों को टूटने से बचाया गया। मध्यस्थता केंद्र पीठासीन अधिकारी/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय में लम्बित रूबी गिरी बनाम अमरजीत के मामले में रूबी पुत्री राजमणि निवासी बेलहर कला संत कबीर नगर की शादी अमरेंद्र पुत्र परमेन्द्र निवासी पुरानी बस्ती के साथ 2022 में हुई थी, शादी के 15 दिन बाद ही दोनों में विवादों…
संत कबीर नगर- कैम्प फायर में छात्रो ने सीखे बचाव के गुण! संतकबीर नगर – मगहर ! संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कालेज मगहर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट/गाइड रैली के दूसरे दिन बुधवार की देर शाम कैम्प फायर व प्रीति भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान छात्रो ने कैम्प फायर में बचाव के गुर सीखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्काउट कमिश्नर/प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह ने की।जब कि मुख्य अतिथि जेडी बस्ती व विष्ट अतिथिगण डीआईओएस हरिश्चंद नाथ व जिला बेसिक शिक्षा धिकारी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में…
संत कबीर नगर- 2 दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !! संत कबीर नगर 28 नवम्बर 2024 ! क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना दिवेदी द्वारा बताया गया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद में दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में किया गया , आज प्रथम दिवस को सब जूनियर तथा सीनियर वर्ग में पुरुष तथा महिलाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य हीरालाल इंटर कॉलेज द्वारा सब जूनियर बालिकाओं…
बस्ती नेशनल हाईवे पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला चौकी के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत। दो ट्रकों में हुई भीषण भिड़ंत, एक व्यक्ति को निकालने का किया जा रहा प्रयास। कार बचाने के चक्कर में आमने-सामने हुई भिड़ंत। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ट्रक में फंसे व्यक्ति को निकालने का कर रही प्रयास !
औद्योगिक पार्काे के विकास की योजना प्लेज पार्क योजना लागू की गयी ! संत कबीर नगर । उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बतायाा है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन में सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम के उन्नयन हेतु जनपद स्तर पर औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औद्योगिक भूमि की आवश्यकता को सुनिश्चित कराने हेतु निजी औद्योगिक पार्काे के विकास की योजना प्लेज पार्क योजना PLEDGE-(Promoting Leadership and Enterprise for Development of Growth Engines) लागू की गयी है। जिसे निजी प्रवर्तक/विकासकर्ता के द्वारा build, own, operate, (BOO) के आधार पर संचालित किया…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रात्रता एवं अभिलेखो की जाँच करें क्षेत्रीय अधिकारी – जिलाधिकारी ! किसानों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन हेतु उन्हें तहसील अथवा विभागीय कार्यालय में न बुलाया जाए- जिलाधिकारी! आवेदन/पात्रता का सत्यापन अभिलेखों के आधार पर अथवा क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से विभाग स्वयं सुनिश्चित करे -जिलाधिकारी ! संत कबीर नगर । #जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी तहसीलदार एवं उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया है कि तहसील स्तर से एवं कृषि विभाग के स्तर से अभिलेखों के सत्यापन के लिए किसानों को कार्यालय में न बुलाया जाए, ऑनलाइन अभिलेखों का मिलान करते…
