संतकबीर नगर-
ASP द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड का किया गया निरीक्षण !
संत कबीर नगर – अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर *श्री सुशील कुमार सिंह* द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई ।
परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आर्मी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु निरीक्षक को निर्देशित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्ड रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्ड की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

