अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित।
👉 मा0 विधायक मेंहदावल, मा0 विधायक धनघटा, मा0 सदस्या महिला आयोग, डीएम, एसपी, ए0डी0जे0 व सीडीओं ने जनपद की सभी महिलाओं/बेटियो को दी हार्दिक शुभकानाए एवं बधाई। 
👉 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 महिलाओं/बेटियों को किया गया सम्मानित।
संत कबीर नगर – आज दिनांक 08 मार्च 2025 को  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला सम्मान समारोह में उपस्थित मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान, मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग जनक नदिंनी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिला जज कृष्णकान्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकारी से अन्जय श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जनपद की सभी महिलाओं और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि एक शिक्षित, स्वंतंत्र एवं आत्मनिर्भर महिला केवल अपना ही नही बल्कि की पूरे समाज का भविष्य संवारती है।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मा0 विधायकगण, मा0 सदस्य महिला अयोग, डी0एम0, एसपी, ए0डी0जे0 द्वारा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 43 महिलाओं एवं बेटियों को विभिन्न विभागों के माध्यम से उनके उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने जनपद की सभी महिलाओं, बेटियों एवं बहनों का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है।
मा0 विधायक धनघटा गणेशचन्द्र चौहान जी ने उपस्थित सभी मातृ शक्ति का स्वागत एवं इस अवसर पर हार्दिक अभिवादन करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी के द्वारा देश की लगभग आधी आवादी को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा देश के विकास में महिलाओं की अग्रणि भूमिका एवं उनके सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए हर स्तर पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर, प्रयासरत है जिसका लाभ योजनाओं में माताओं, बहनों को स्वामित्व दिलाये जाने के रूप में जाहिर हो रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला हो, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास का स्वामित्व, स्वंय सहायता समूहों का गठन आदि सभी में सरकार बेटियों एवं महिलाओं को आगे लाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा विभिन्न अवसरों एवं त्योहारों पर कन्या पूजन का पवित्र कार्य किया जाता है जो हम सभी के लिए उनकी नेक सोच एवं महिलाओं के सम्मान के प्रति एक सीख देता है।
मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नदिंनी ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों एवं  योजनाओं के माध्यम से महिला उत्थान के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा सहित महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा को रोकने की दिशा में सख्ता कानून बनाये गये है, जिससे हमारी बहन बेटियां पूरे सम्मान एवं स्वालम्बन के साथ विकास के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।
मा0 अपर जिला जज कृष्णकान्त ने अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों से सम्बंधित कानूनी जानकारी दिया तथा कहा कि  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 की थीम (accelerate action) का मतलब है कि महिलाओं  की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा उनकी आत्मनिर्भता के प्रति जो भी कानून बनाये गये है अथवा जितने भी कार्यक्रम चलाये जा रहे है उन सभी में तेजी से कार्यवाही कर महिलाओं को न्याय दिलाना है। उन्होंने लैगिंग असमानता, वेतन असमानता को दूर करते हुए महिलाओं को समाज में बाराबरी का दर्जा देने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नारी घर से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने नारी को घर एवं संतान की प्रथम शिक्षिका बताते हुए कहा कि मॉ हमारे सृष्टि की रचईता है। भारती संस्कृति में नारी का सम्मान पहले भी उॅचा था, आगे भी रहेगा।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की सभी महिलाओं, बेटियों को हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दिया तथा कार्यक्रम में उपस्थित मा0 विधायकगण, मा0 न्यायिक अधिकारीगण सहित सभी पत्रकार बन्धुओं एवं आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं में महिलाओं को वरीयता दी जा रही है। नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है। जिलाधिकारी ने बेटियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब हमारे समाज की महिला आर्थिक रूप से स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर होगी तभी वह समाजिक एवं राजनैतिक रूप से मजबूत बनेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम देश दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते है जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना है। उन्होंने जनपद की महिलाओं एवं बेटियों को उनकी कामयाबी और उन्नत भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज हमारे देश में बेटिया किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अन्जय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी महिलाओं एवं बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी एक शब्द नही सृष्टि का आधार है। उन्होंने देवियों से नारी शक्ति की तुलना करते हुए उपस्थित सभी महिलाओ, बेटियों को महिला सुरक्षा, घरेतु हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भ्रुण हत्या आदि के संबंध में कानून जानकारी देते हुए उनका मनोबल उॅचा रखने एवं किसी भी समस्या की दिशा में अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग करने प्रति प्रोत्साहित किया।
 इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, गीता सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी, भारी संख्या में महिलाएं/बेटियां आदि उपस्थित रही।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...