आर.के कुशवाहा बने राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एसकेएन एकेडमी नेदुला में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें तीन सदस्यीय प्रदेश संगठन मंत्री विजय पटेल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर नाथ तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री अंजू सिंह पर्यवेक्षक समिति के द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। इसमें सभी की सहमति के बाद बुद्धा इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक आरके कुशवाहा को अध्यक्ष नामित किया गया। संघ के सभी पदाधिकारियों ने श्री कुशवाहा को पद की गरीमा बनाये रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की बात कहीं।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आरके कुशवाहा ने कहा कि संघ द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा। प्रदेश मंत्री संतोष पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री योगेश द्विवेदी, प्रदेश सह संगठन मंत्री आशीष मिश्रा, पूर्व प्रदेश महामंत्री सत्येन्द्र सिंह, बस्ती मंडल उपाध्यक्ष रामरक्षा मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री कुशवाहा से कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या आये जो तत्काल संगठन को अवगत करायें जिससे आगे की रणनीति तैयार की जाय। उन्होंने कहा कि संगठन हर स्तर पर लड़ाई लड़ने व को तैयार हैं। इस दौरान पूर्वांचल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्येन्द्र सिंह, संत योगेश्वर ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार, एसकेएन एकेडमी के प्रबंधक रामरक्षा मौर्या सहित अन्य प्रबंधक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।