*_जिले में संचालित बीज की दुकानों की कृषि विभाग की टीम ने की जांच_*

*_बहराइच चार सीड्स व्यवसाईयों को नोटिस, 56 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा_*

*_ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच_*

*_आज का भारत लाइव_*

बहराइच, जिले में संचालित सीड्स के दुकानों की कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार जांच की। अनियमितता मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जबकि 56 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।सरकार एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में संचालित खाद की दुकानों पर कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। डीएम ने जनपद में 4 टीम गठित कर बीज विक्रेताओं के यहां औचक छापेमारी की गई। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने नानपारा, जिला कृषि अधिकारी डॉ सुबेदार यादव द्वारा मिहीपुरवा तहसील, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कैसरगंज एवं अपर जिला कृषि अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा पयागपुर तहसील में छापेमारी अभियान चलाया।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी टीमों द्वारा कुल 68 दुकानों पर छापेमारी की गई। संदिग्धता प्रतीत होने पर 56 नमूने ग्रहण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकान बंद करके भाग जाने के कारण मेसर्स मद्धेशिया खाद एवं बीज भंडार नैनिहा चौराहा ,जनता कृषि केंद्र नैनिहा चौराहा, चौधरी खाद एवं बीज भंडार पटेसिया चौराहा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उन्होंने सभी सीड्स विक्रेताओं को निर्देशित किया कि सभी किसानों को सही मूल्य पर प्रमाणिक बीज ही बेचे। कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बीज बिक्री की शिकायत मिली तो केस दर्ज करने के साथ लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...