मुर्ति विसर्जन के बाद घर लौटे दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट!!
बस्ती– रूधौली थाना क्षेत्र के सिसवारी खुर्द में मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौटे दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिससे दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां पर उपचार किया गया। तथा, दोनों पक्षों के तरफ से तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के सिसवारी खुर्द में मूर्ति विसर्जन के बाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अदालत तथा अमरचंद के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें ईंट, पत्थर, लाठी, डंडा खुब चला। जिस पर अदालत के पक्ष के बबिता तथा रेखा पुत्री अदालत, खुशबू पुत्री सुरेंद्र, जानकी पुत्री राजकुमार तथा कृष्ण पुत्र राजकुमार घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अमरचंद पुत्र रामलाल, संध्या पत्नी अमरचंद, अर्जुन पुत्र अमरचंद घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुँची। जहां पर उपचार किया गया। वहीं दोनों पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।