हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती
रात्रि भर क्षेत्र में भजन, कीर्तन एवं भंडारें का हुआ आयोजन
बस्ती –महान संत एवं दर्शनशास्त्री संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती पुरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार की देर रात्रि तक विविध आयोजनों के साथ भजन, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन होता रहा। साऊंघाट के ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार एवं प्रबंधक हरिशंकर चौधरी द्वारा क्षेत्र में सॅजी झाकियों में पहुंच कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया गया।
भादी खुर्द में कल्पनाथ बाबू, पैंड़ा खरहरा की झांकी में समाजसेवी रोशन लाल, हरिशंकर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा संत रविदास जी महाराज झूठ, पाखंडवाद, छुआछुत के प्रबल विरोधी थे। ब्लाँक प्रमुख ने कहा कि 1376 ई के माघ पुर्णिमा के रविवार के दिन वनारस जिले के सीर गोवर्धनपुर गाँव में इनका जन्म हुआ था। रविवार के दिन पैदा होने के कारण इनकी माता कर्मा ऊर्फ कलशा तथा पिता संतोष दास ऊर्फ रघु ने रविदास नाम दिया। इनके दादा का नाम कालूराम तथा दादी का नाम लखपति था। इनके पत्नी का नाम लोना तथा बेटे का नाम विजय दास था। कहा कि ये सभी संतों में सर्वश्रेष्ठ संत थे, जिससे इन्हें संत शिरोमणि कहा जाता हैं। ये अपने पुरे जीवन काल में समाज में फैली बुराईयों, अंधविश्वास, आडंम्बर, ऊँच-नीच का अपने भजनों के माध्यम से हमेशा खंडन किया करते थे। ये कर्म पर भरोसा रखने वाले महान संत थे। 1540 में इस महान संत की मृत्यु हो गई, पर इनके बताएं गये मार्ग आज भी प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
सन्त रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के भादी खुर्द, भादी बुजुर्ग, पैंड़ा खरहरा, महुंआरी, पड़िया, दौलतपुर, सरैया, सिसवारी, पुरैना, बसडीला, जमदाशाही, मझौंआमीर, परसालालशाही, केशवारा, तेनुआ, मझौंआ जगत, महसिन, तेलियाडिह, गंधार, गंधरिया फैज, खम्हरिया, परसा सूरत, छितही प्रहलाद, दुदरांक्ष, पकरी जॅई, सेमरा, तरेता, रसूलपुर, सिहारी, बॉगडिह, रसनी रामशरन, नरियॉव, खझौंला, सोनहटी बुजुर्ग, पटखौली, बिल्लौर, कनैली, रमवापुर, पकरी नासिर, मुजहना, परसा हज्जाम, कुर्थिया, जमोहें, बटेला, ओड़वारा, कुर्थिया, छपिया लुटावन, सिसवा मॉफी, बनकसही, दिकतौली सहित सभी गाँवों में हर्षोल्लास के सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती जलुस के साथ धूम धाम से मनाई गई। जयंती के साथ ही विशाल भंडारों व महाप्रसाद का वितरण किया गया था।
इस अवसर अरूण राज भारती, रामशंकर आजाद, रामसूरत गौतम, मूलचन्द आजाद, रामफेर गौतम, शिवनरायन, शिवपूजन, कुॅवर कार्तिकेय, सचिन दा, रोशनलाल सहित जिम्मेंदरानों द्वारा जलूस का नेतृत्व किया जा रहा था। जिनके साथ थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला, अजय कुमार सिंह, लालबहादुर सिंह मय फोर्स तथा तहसील प्रशासन व्यवस्था में जुटे दिखें।

