*_60 घंटे बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल, पुलिस बोली न फैलाएं अफवाह_*

*_एसपी ग्रामीण ने जारी किया बयान, बोले सिर्फ गोली लगने से हुई मौत_*

*_आज का भारत लाइव न्यूज_*

*_ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच_*

बहराइच,जिले के महराजगंज में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान दो समुदाय में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद से सोमवार दोपहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। 60 घंटे बाद बुधवार रात 12.15 बजे नेट सेवाएं बहाल कर दी गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की बात कही है। हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया था। विरोध के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। घर और दुकानों में आग लगाने के साथ वाहनों को जला दिया गया था। मामला बढ़ता देख शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिसे लगभग 60 घंटे बाद बुधवार रात 12 बजे के बाद पुनः बहाल कर दिया गया। इससे लोगों में खुशी है। उधर पुलिस ने बयान जारी किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बयान जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के अफवाह फैलाया जा रहा है। जिसमें राम गोपाल मिश्रा की करंट लगने, नाखून उजाड़ने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। यह सभी आरोप निराधार है। राम गोपाल मिश्रा की की गोली लगने से मौत हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...