15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
रिपोर्ट:- योगेन्द्र कुमार।*
संत कबीर नगर :-आज दिनांक:- 25 जनवरी 2025, जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह संपन्न हुआ , जिसमें ज़िले,जय प्रकाश (PCS) उप जिला निर्वाचन अधिकारी संत कबीर नगर,जयकेश त्रिपाठी (PDS) मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर समेत जिले के तमाम अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे, सभा को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के आलाधिकारियों सापेक्ष आम जन मानस से अपील करते हुए कहा कि आप सब अपने मताधिकार का प्रयोग जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा सही व्यक्तित्व का चुनाव करके लोक तंत्र के मंदिर में भेजे तथा लोक तंत्र की गरिमा, मर्यादा को बनाए रखने की सपथ लें।।

