बहराइच हिंसा अपराधियों को संरक्षण दे रहा था ग्राम प्रधान, पुलिस ने भेजा जेल !!

रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों में महराजगंज का ग्राम प्रधान भी शामिल !!

आज का भारत लाइव न्यूज
– ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच-

भगवानपुर/बहराइच– जिले के महराजगंज में रविवार को रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गांव का ग्राम प्रधान ही संरक्षण दे रहा था। ऐसे में अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ ग्राम प्रधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान सरफराज उर्फ रिंकू सोनार ने गोली मारकर राम गोपाल मिश्रा की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड ने प्रदेश में तहलका मचा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोतवाली नानपारा क्षेत्र के हाड़ा बसेहरी नहर के निकट से मकान मालिक अब्दुल हमीद, बेटे सरफराज उर्फ रिंकू, मोहम्मद तालिब और फहीम को गिरफ्तार किया।
घटनास्थल से 12 बोर एसबीएल, जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया था। लेकिन पांचवा आरोपी मोहम्मद अफजल उर्फ कल्लू पुत्र अनवर सबसे बड़ा खलनायक निकला। वह महराजगंज का ग्राम प्रधान है। साथ ही वह अपराधियों को संरक्षण दे रहा था। पुलिस को ग्राम प्रधान ने अपराधियों तक पहुंचाने में सहयोग किया। ऐसे में दंगा में संलिप्तता और अपराधियों को संरक्षण देने में ग्राम प्रधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...