*_यातायात दरोगा के स्थानांतरित होने पर होमगार्ड संघ ने दी विदाई_*
*_ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच_*
*_आज का भारत लाइव_*
बहराइच। होमगार्ड ऐसोशियन के पदाधिकारियो ने यातायात मे लगे होमगार्ड्स जवानो द्वारा पुलिस लाइन यातायात कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें यातायात के दरोगा आनेन्द्र यादव का माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिष्ठान खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
होमगार्ड संघ के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि स्थानांतरित यातायात दरोगा आनेन्द्र यादव के कार्यकाल से बहराइच की जनता बहुत संतुष्ट थी,जिनका स्थानांतरण बहराइच से कानपुर हुआ है। राकेश शुक्ला ने उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी। इस दौरान होमगार्ड संगठन के मंत्री हरिद्वार प्रसाद पांडे, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला, यातायात अध्यक्ष प्रताप नारायण, सह संरक्षक सर्वेश कुमार पाठक, कंपनी तेजवापुर प्रभारी रमेश चंद तिवारी, नगर प्रथम अध्यक्ष विष्णु दयाल तिवारी, जिला सचिव रियाज अहमद ,दीप कुमार शुक्ला ,ब्लाक अध्यक्ष रिसिया मालती प्रसाद, रविन्दर शुक्ला, विक्रमजीत यादव, प्रदीप शुक्ला, स्वामी दयाल, देवकीनंदन तिवारी ,रामचन्दर मिश्रा,सत्यदेव यादव समेत यातायात के होमगार्ड्स जवान उपस्थित रहे।