शिक्षा मंत्री ने बहराइच की शिक्षिका प्रीति को किया सम्मानित, शिक्षकों ने जताई खुशी कला क्राफ्ट व पपेट्री प्रतियोगिता

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

पयागपुर/बहराइच,राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ स्थित जेबीटीसी कैम्पस में शनिवार को पंचम राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट और पपेट्री प्रतियोगिता में जिले से चयनित शिक्षिका प्रीति मिश्रा को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
जिले के पयागपुर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा पदुम में कार्यरत शिक्षिका प्रीति द्वारा उच्च स्तर पर विज्ञान विषय में शून्य निवेश पर विषय आधारित कक्षा उपयोगी सामग्री का निर्माण कर प्रस्तुत किया गया। निर्मित सामग्री का प्रस्तुतिकरण निर्णायक मण्डल सदस्यों के समक्ष किया गया। जिसमें निर्धारित मानक और समयांतर्गत के आधार पर शिक्षिका प्रीति मिश्रा को चयनित किया गया। जिन्हें शनिवार को लखनऊ के जेबीटीसी कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिले से शिक्षिका प्रीती मिश्रा के चयनित होने पर जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व उपनिदेशक मनोज कुमार अहिरवार एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करने पर हर्ष जताया और शिक्षिका को शुभकामनाएं प्रेषित की। खण्ड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा सहित शिक्षक नेताओं और साथी शिक्षकों ने प्रीती को विद्यालय, ब्लॉक और जनपद को प्रदेश स्तर तक ले जाने के लिए हर्ष व्यक्त करते हुये शुभकामनाएं दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...