सांप्रदायिक हिंसा अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार, तहसीलदार को खदेड़ा, कहा- आरोपियो का हो एनकाउंटर, घर पर चले बुलडोजर

आज का भारत लाइव न्यूज

ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच

बहराइच, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रेहुआ मंसूर गांव निवासी युवक की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में महाराजगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव पोस्टमार्टम के बाद तड़के घर पहुंचा तो गांव के लोग नाराज हो गए। सभी अपराधियों के घर को बुलडोजर से गिरवाने और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। गांव गए तहसीलदार को सभी ने खदेड़ दिया। भारी सुरक्षा बल गांव में तैनात है। राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में रविवार को पहुंचा था। धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने पर समुदाय विशेष के लोगों ने रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्र (22) को अगवा कर घर में ले गए। इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इससे आक्रोश फैल गया।

विरोध में प्रदर्शन के साथ आगजनी और पथराव हुआ था। हरदी पुलिस ने विरोध कर रहे बहुसंख्यक समाज के लोगों पर ही जमकर लाठियां भांजी। उधर पोस्टमार्टम के बाद बाद सोमवार तड़के शव घर पहुंचा। घर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। तहसीलदार गांव पहुंचे तो लोगों ने खदेड़ दिया। गांव के लोगों का कहना है कि अपराधियों के घर को बुलडोजर की कार्यवाई करें साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। यह सब मांग लिखित में मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों से वार्ता चल रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...