*_जनसेवा केंद्र से पैसा निकलवाने गई थी महिला, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद_*

*_5 हजार रुपये निकलवाने पहुंची महिला, 72 हजार लेकर हुई चंपत…CCTV में वारदात हुई कैद_*

*_ब्यूरो दिलशाद अहमद_*

*_आज का भारत लाइव_*

बहराइच, जिले के राजी चौराहा स्थित जनसेवा केंद्र से दिवाली के दिन पांच हजार रूपये निकालने के लिए महिला गई। नकदी निकालने के बाद महिला को पांच हजार मिला। संचालक वहां से हटा तो महिला ने कॉपी के बीच रखे 72 हजार रूपये लेकर चंपत हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जनसेवा केंद्र संचालक ने महिला की तलाश शुरू रूपये वापस ले लिया।हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहा में राहुल कुमार मौर्या जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। 31 अक्टूबर को दिवाली को लेकर एक महिला अपने बेटे के साथ पांच हजार रूपये निकलवाने के लिए पहुंची। उसने पांच हजार रूपये जनसेवा केंद्र संचालक से ली। जनसेवा केंद्र संचालक ने पांच हजार रूपये दिया। इसके बाद वह केंद्र के अंदर कमरे में चला गया। इसी दौरान महिला ने कॉपी में रखा 72 हजार रुपये भी हाथ में लिया। रूपये को चुराकर महिला तुरंत केंद्र से चली गई। कुछ देर बाद संचालक ने रूपये गायब देखा तो सीसीटीवी में जांच की। केंद्र संचालक राहुल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से महिला के थाना क्षेत्र के गरेठी गुरुदत्त सिंह गांव निवासी के रूप में हुई। जिस पर संचालक रविवार को महिला के गांव पहुंचा। उसने महिला को सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए रुपये की मांग की। महिला ने काफी प्रयास के बाद 70 हजार रुपये वापस दे दिया। केंद्र संचालक राहुल ने बताया कि पैसा वापस मिल गया। जिसके चलते उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच की जाएगी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...