हैंड पम्प में करंट उतरने से महिला की मौत

देवरिया: हैंडपंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।उधर इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी भीखन शर्मा की 46 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी शनिवार की शाम हैंड पम्प से पानी लेने के लिए गई । इसी बीच उसमें लगे टुल्लू पंप से हैंडपम्प में करंट प्रवाहित हो रहा था। हैंडपंप को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई। और वह हैंडपंप से चिपक गई। हादसे के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। तरकुलवा से बाजार कर घर लौटे पति भीखम जब घर के भीतर गए तो पत्नी को हैंडपंप से चिपका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरु किया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने टुल्लू पम्प का स्वीच आफकर सुनीता को हटाया। आनन-फानन में लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया ।
इस सम्बंध में तरकुलवा के थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...