बहराइच ग्राम प्रधान के मकान से लाखों की चोरी, केस दर्ज कर जांच शुरू

नकदी और जेवरात भी ले गए चोर

 

रिपोर्ट दिलशाद अहमद 

 

कैसरगंज/बहराइच, जिले के ग्राम पंचायत सिदरखी में ग्राम प्रधान के घर में सोमवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने नकदी और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिदरखी के ग्राम प्रधान राघवेन्द्र प्रताप सिंह हैं। सोमवार की रात जब ग्राम प्रधान अपने परिवार के साथ घर मे सोये हुए थे। तभी अज्ञात चोर उनके घर मे घुस आये। चोरों ने अलमारी के लॉकर और बेडवाक्स से सोने के आभूषण, चांदी के जेवरात, 36 हजार रुपये नकद, पांच जोड़ी पैंट-शर्ट, जूते और एक सैमसंग मोबाइल चुरा लिया।

घटना के बाद मंगलवार सुबह घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्राम प्रधान ने बताया कि चोरी मे लगभग 20 लाख रुपये की नकदी व जेवरात चोरी होने का अनुमान है। इस घटना से ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर पुलिस गहनता से चोरी की घटना की जांच कर रही है। जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा।

 

  • आज का भारत लाइव – रिपोर्ट दिलशाद अहमद बहराइच
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...