बहराइच बालिका पर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

तीन दिन पूर्व खेत गई बालिका की तेंदुए के हमले में हुई थी मौत

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

मिहीपुरवा/बहराइच,जनपद के ग्राम पंचायत उर्रा निवासी बालिका को तीन दिन पूर्व तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। शनिवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा तमोलिनपुरवा गांव निवासी शालिनी (8) पुत्री बैज नाथ परिवार के साथ खेत गई थी। तीन दिन पूर्व खेत में काम करते समय शाम 5:00 बजे तेंदुए ने हमला कर बालिका को मौत के घाट उतार दिया था। तेंदुए की हमले में बालिका की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों की मांग पर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेन्ज के वन कर्मियों ने घटनास्थल के निकट पिंजड़ा लगवाया।

पिंजरा लगने के तीसरे दिन शनिवार सुबह बकरी के शिकार के लालच में तेंदुआ सुबह लगभग 7:20 बजे पिंजरे में कैद हो गया। वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर आए हैं। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच और अधिकारियों के निर्देश के बाद तेंदुआ को जंगल में छोड़ने का फैसला लिया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...