Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
दशमोत्तर छात्रवृत्ति में छात्रों को आय प्रमाण-पत्र के आनलाइन संसोधन का मिला अवसर संत कबीर नगर ।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऐसे छात्र/छात्राओं, जिनके द्वारा स्वंय के नाम से निर्गत आय प्रमाण-पत्र का प्रयोग किया गया है, को दिनांक 05 फरवरी, 2025 से दिनांक 10 फरवरी, 2025 के मध्य अपने माता-पिता/अभिभावक अथवा पति (जो लागू हो) का आय प्रमाण-पत्र ऑनलाइन संशोधित करने का अवसर प्रदान किया गया है। उक्त के क्रम में उन्होंने समस्त संबंधित छात्र/छात्राओं को सूचनार्थ अवगत कराया है कि ऐसे छात्र/छात्राओं, जिनके द्वारा…
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 01 फरवरी से आवेदन प्रारम्भ ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच 30 जनवरी। सहायक निदेशक मत्स्य डा. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 23 विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं जैसे निजी भूमि पर तालाब निर्माण, इंसुलेटेड वैन, सजावटी मछली बिक्री केन्द्र, जीवित मछली बिक्री केन्द्र, मत्स्य बीज हैचरी, अंगुलिका संचय, फ़ीडमील इत्यादि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक व्यक्ति 01 से 15 फरवरी 2025 तक विभागीय आनलाइन पोर्टल फिशरीज़ डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय…
शासन द्वारा स्टाम्प वादों की *’एकमुश्त समाधान योजना’ 31 मार्च तक प्रभावी* ‘समाधान योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने एवं लम्बित स्टाम्पवादों का अधिकाधिक कराये निस्तारण- जिलाधिकारी ! संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए बताया है कि शासन द्वारा स्टाम्प वादों की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ का दिनांक 31.03.2025 तक प्रभावी रहने के विषय में नागरिकों में व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने तथा लम्बित स्टाम्पवादों का अधिकाधिक निस्तारण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के बावजूद स्टाम्प वादों की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ के प्रभावी होने के…
स्वतन्त्रता संग्राम सेनानीयों की याद मे मौन-धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी संतकबीर नगर -पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीर नगर सुशील कुमार सिंह द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में समस्त अधि0/कर्मचारीगणों के साथ पुलिस कार्यालय परिसर में 02 मिनट का मौन-धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों/चौकिंयों पर भी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी इंचार्ज द्वारा समस्त अधि0/कर्मचारीगणों के साथ 02 मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को…
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज शाही स्नान करने गये 2 लोगों की हुई मौत!! रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद गोरखपुर -प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार का दिन कई लोगों के लिए दुःस्वप्न में बदल गया,मौनी अमावस्या के अवसर पर शाही स्नान के लिए लाखों तीर्थयात्रियों के पहुंचने के बाद संगम जोन में अव्यवस्था हुई, जो बाद में भगदड़ में बदल गई। और उसी में गोरखपुर के नं0 पं0, कस्बा संग्रामपुर उनवल की दो लोगों की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम नगीना देवी 62 वर्ष पन्ने निषाद 58 वर्ष बताई जा रही है क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई अभी भी…
अभय नंदन इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ सम्पन्न रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद गोरखपुर-अभय नंदन इंटर कॉलेज, विष्णु मंदिर ,गोरखपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट विद्यालय इकाई एवं जिला प्रतिनिधि का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। देवेंद्र भट्ट को अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ ओझा को इकाई मंत्री एवं जिला प्रतिनिधि के रूप में धनंजय सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह का अनुमोदन सदस्यों द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य हरि नारायण की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही। शिक्षक गण ओंकारनाथ, रविंद्र प्रताप सिंह ,नेपेंद्र शुक्ला, श्रीमती बेला सिन्हा ,डॉक्टर कविता सिंह, उर्मिला यादव, विनय कुमार पांडेय…
बेलघाट में चार प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन रोका। रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद गोरखपुर -बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपार आइडी की प्रगति नहीं होने पर ब्लॉक के चार प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों के जनवरी माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है। बीईओ बेलघाट ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मीरपुर, प्राथमिक विद्यालय यादवपुर, प्राथमिक विद्यालय रोहुआ,प्राथमिक विद्यालय ढखवा बाजार-2 के सभी अध्यापक/ अध्यापिकाओं का जनवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करने का आदेश दिया है। आपार आइडी (आटोमेटेड परमानेंट एकाउंट रजिस्ट्री) आधार नंबर की तरह ही एक तरह की आइडी है। इसके तहत भारत सरकार…
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से 01 स्थान पर लगवाये गये 02 सीसीटीवी कैमरे। संत कबीर नगर – आज दिनांक 29 जनवरी 2025 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आज दिनांक 29.01.2025 को संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जनसहयोग से 01 स्थान पर 02 सीसीटीवी कैमरें लगवाये गये । थाना महुली पुलिस द्वारा 01 स्थान पर 02 कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया । संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य…
दहेज हत्या के मामलें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। संत कबीर नगर – आज दिनांक 29 जनवरी 2025 कोपुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 82/2025 धारा 85,80(2) बीएनएस 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम मे वांछित अभियुक्त पवन पुत्र सुखारी निवासी इमलडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की नातिनी को दहेज के लिए काफी समय से प्रताड़ित कर रहे…
जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर 👉 महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण स्थापित करना ही मिशन शक्ति का उद्देश्य – एडीजे। संत कबीर नगर- आज दिनांक 29 जनवरी 2025 को मा0 जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में बुधवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण स्थापित करना ही मिशन शक्ति का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि…
