Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
स्वयं सेवक बनने हेतु करें आवेदन – अपर जिला जज। संत कबीर नगर- आज दिनांक 27 फरवरी, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर से सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद संत कबीर नगर में पराविधिक स्वयं सेवक हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक व्यक्ति पात्रता एवं अन्य विस्तृत जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर, संत कबीर नगर के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं, अथवा जनपद न्यायालय की वेबसाइट santkabirnagar.dcourts.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 निर्धारित की गयी है।
राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी ने किया जनपद का भ्रमण। 👉 मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। 👉 मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आगनवाड़ी केन्द्र उतरावल पर बच्चों का अन्न प्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। 👉 मा0 सदस्य महिला आयोग द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय एवं आई0टी0आई0 कॉलेज चकदही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली, जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण। संत कबीर नगर- आज दिनांक…
पांच के खिलाफ छेड़खानी व एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज सांथा संतकबीरनगर बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है उक्त मामले की उलाहना देने पर आरोपितों द्वारा मारपीट व जाति सूचक गाली गलौज किया गया है जिसकी शिकायत करके कार्रवाई करने की मांग की गई जिसमें पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, एससी एसटी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है गुरुवार को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि हमारी लड़की शौच के लिए खेत में जा रही थी इसी…
अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में कोर्ट गेट पर धरना , की जमकर नारेबाजी -दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन , सौंपा नौ सूत्रीय मांग पत्र -तीसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का आन्दोलन , नहीं किया न्यायिक कार्य संत कबीर नगर । अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर गुरुवार को धरना दिया । धरनारत अधिवक्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । गेट पर धरना होने के कारण कोई भी अधिवक्ता कोर्ट रुम में प्रवेश नहीं कर सका । धरने के बाद अधिवक्ताओं ने…
खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 👉 घटना में प्रयुक्त 01 अदद हाकी, 01 अदद वेसबाल बैट, 01 अदद लकड़ी का डण्डा व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्कार्पियो के साथ किया गया गिरफ्तार। संत कबीर नगर – आज दिनांक 27 फरवरी पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहानके निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2025 धारा 126(2)/191(2)/191(3)/352/351(3)/103(1)/61(2) बी0एन0एस0 में वांछित…
युवती से दुष्कर्म करने के मामले मे दुधारा पुलिस वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। संत कबीर नगर – आज दिनांक 27 फरवरी पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2025 धारा 376/504/506 भादवि0 के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता सज्जाद हुसेन पुत्र मुरौवत हुसेन निवासी ग्राम बजहरा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को दुधारा अस्पताल तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित…
बहराइच कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मुकदमे को किया समाप्त ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत देते हुए, सदोष अवरोध करने संबंधी आपराधिक मुकदमे को समाप्त कर दिया है। न्यायालय ने उक्त मुकदमे को वापस लेने के राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए पारित किया। इसके पूर्व निचली अदालत ने सरकार के मुकदमा वापसे संबंधी प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। न्यायालय ने निचली अदालत के उक्त आदेश को भी निरस्त कर…
सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव गायत्री विद्यापीठ पीo जीo कॉलेज रिसिया-बहराइच के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ चयनित ग्राम बंगला चक में शिवरार्थियों ने ग्रामवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। तथा छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को हस्ताक्षर करना सिखाया साथ ही साथ छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना, ग्राम वासियों को साफ सफाई और जैविक खाद्य उपयोग के बारे में जानकारी दी और बेटा और बेटी के बीच के भेदभाव नहीं रखने की अपील की।…
नाबालिग भाई ने 10 माह की बहन की पीट-पीटकर की हत्या, ईंट और डंडे से किया वार ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच जिले के रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर में गुरूवार शाम घर के आंगन में खेल रही 10 माह की बच्ची पर उसके नाबालिग भाई ने ईंट और डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जब परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, इस घटना…
आम के बाग में अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस बहराइच। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के दोनक्का चौकी के अंतर्गत *अमीनपुर नगरौर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के कुछ लोग टहलने के लिए आम के बाग की ओर गए। वहां एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता देख गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दोनक्का चौकी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली देहात के प्रभारी *संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।…
