Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Aajkabharatlive
बहराइच परिवहन विभाग के ढाबे पर दोगुना रेट में मिल रहा सामान ! ब्यूरो – दिलशाद अहमद बहराइच, लखनऊ बहराइच राजमार्ग पर घाघराघाट में परिवहन विभाग का ढाबा स्थित है। इस ढाबे पर यात्रियों को जमकर लूटा जा रहा है। निर्धारित मूल्य से दोगुना दाम पर सामान दिया जा रहा है। यात्रियों की शिकायत के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी कोई भी कदम नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में चारों तरफ से यात्री ही ठगे जा रहे हैं। शहर में स्थित रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन लखनऊ के लिए 100 से अधिक बसों का आवागमन होता है। इनमें बहराइच…
शूटर शिवा समेत पांच गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था हत्यारोपी! ब्यूरो – दिलशाद अहमद बहराइच- मुंबई के बांद्रा इलाके में बीते 14 अक्टूबर को NCP के कद्दवर नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में नामजद मुख्य शूटर समेत पांच लोगों को मुंबई और यूपी एसटीएफ की टीम ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में लिखापढ़ी के बाद टीम सभी पांच आरोपियों को मुंबई साथ लेकर चली गई है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर की शाम बांद्रा में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई…
मानवता की मिशाल बने नानपारा कोतवाल। ब्यूरो- दिलशाद अहमद बहराइच – नानपारा मानवता विहीन मानी जाने वाली खाकी वाली पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश कर इंसानियत को जिंदा कर दिया हैं,जो अपने आप में एक मिशाल है। वाकया है,कोतवाली नानपारा के अगैया गांव की हैं,उस गांव में फूस की छप्पर में झुलसी बालिका का शव लखनऊ से वापस आने पर कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह ने बालिका के शव को कंधा देकर अंतिम संस्कार कराया,जो एक जीता जागता मिशाल बन गया हैं,जिसकी प्रशंसा हर तरफ हो रही हैं। घटना के संबंध में जानकारी मिली है। कि आगैया गांव में…
गुजराती पर्यटकों के दल ने किये समाधि व मजार के दर्शन!! संत कबीर नगर-मगहर! महान सुफी संत कबीर समाधि व मजार का दर्शन करने के लिये रविवार को गुजरात से पर्यटकों का दल मगहर पहुंचा। जहां उन्होंने कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाधि के पुजारी वैद्य रामसरन दास ने कबीर स्थली व सद्गुरु के बारे में विस्तारपूर्वक पर्यटकों को जानकारी दी। जत्थे की अगुवाई कर रहे जनक सिपरिया ने कहा कि वे कबीर पंथी हैं। कबीर साहेब हमारे ईष्ट देवता हैं। गुरु जी के माध्यम से आज सद्गुरु कबीर की…
*गर्म कपड़ो से गुलजार हुई बरदहिया बाजार!! देश के कोन – कोने से पहुंचे कारोबारी व व्यापारी!! संत कबीर नगर-मगहर !* खलीलाबाद की बरदहिया बाजार गर्म कपड़ो से सज गई है। जहां देश के कोने कोने से खरीदार व दुकानदार पहुंच रहे है। ठण्ड आते ही बाजार की खोई रौनक लौटने लगी है। बाजार में भीड़ से दुकानदारों के मुरझाये चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है। संतकबीरनगर जनपद मुख्यालय के खलीलाबाद में देश की प्रमुख कपड़ा बाजारो में से एक बरदहिया बाजार लगती है। जहां प्रदेश के साथ ही देश के कोने कोने से खरीदार व दुकानदार बेचने व…
*_कायस्थ समाज का गौरवशाली अतीत रहा मिथिलेश श्रीवास्तव_* *_अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने अनुज श्रीवास्तव_* *_अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक हुई आयोजित_* *_रिपोर्ट दिलशाद अहमद बहराइच_* *_आज का भारत लाइव_* बहराइच।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त व भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।महासभा की नवीन कार्यकारणी का गठन होने के पश्चात समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के आवाहन के साथ सामाजिक जन जागरण अभियान चलाकर समूचे जनपद में रहने वाले कायस्थ परिवार को एकजुट करने का सामूहिक संकल्प…
बहराइच में ATS की बड़ी कार्रवाई: बस से उतारकर दो संदिग्ध लोगों को ले गए साथ, जानें मामला ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच आज का भारत लाइव बहराइच, यूपी के बहराइच में रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा रोडवेज बस अड्डे से परिवहन निगम की एक बस सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी हाड़ा बसेहरी गांव के निकट वाहनों से एटीएस के जवान पहुंच गए और बस से दो संदिग्धों को उतारा पूछताछ की। इसके बाद एटीएस उन्हें साथ लेकर चली गई। संदिग्धों के पास बैग भी मिले हैं। रूपईडीहा अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से रविवार सुबह 11 बजे…
विश्व हिन्दू महासंघ संतकबीर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया यज्ञ हवन । संत कबीर नगर ! विश्व हिन्दू महासंघ संत कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद समय माता स्थित पंचमुखी श्री हनुमान मन्दिर में आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति के स्वास्थ्य लाभ के लिए यज्ञ हवन किया गया । जैसा कि आप सबको ज्ञात होगा कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी के हार्ट का सफल आपरेशन हो गया है वे स्वस्थ्य हैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए संत कबीर नगर जिला इकाई ने आज यज्ञ हवन किया । हवन का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्री दिनेश चतुर्वेदी…
प्रमुख उद्यमी एवं वरिष्ठ समाज सेवी डॉ० आसिम उन्नाव का उद्योगपति शहनाज खान व वरिष्ठ सपा नेता शोऐब अहमद नदवी ने कबीर की धरती पर किया भव्य स्वागत! डॉo आसिम को फूलमाला पहनाकर, बुके व अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह भेंट कर शोऐब नदवी,व उद्योगपति शहनाज खान ने किया सम्मानित ! संतकबीर नगर । जनपद के सेमियांवा विकास क्षेत्र के पचदेउरी नोवा गाँव स्थित पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा वरिष्ठ सपा नेता शोऐब अहमद नदवी के ऑफिस पर उन्नाव के जाने-माने प्रतिष्ठित प्रमुख उद्यमी एवं वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर आसिम खान के कबीर की सरजमी के आगमन पर पूर्व…
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान का विखेरा जलवा! बस्ती- विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर के उमर हबीब सेवेन स्काई एकेडमी मानिकचन्द में शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद अयूब कादरी द्वारा औपचारिकता पूरी कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली छात्रों द्वारा सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, इलेक्ट्रानिक कंडेनसर, वाटर सप्लाई, सोलर एनर्जी, हृदय संरचना, वाटर प्यूरीफायर, हज माडल, सौर ऊर्जा, पवन चक्की, रेनबो समेत प्रदर्शनी बनाकर प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों द्वारा बनाए गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों का मनोबल बढाया गया।…
