Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Aajkabharatlive
जाम से कराह रही बरदहिया बाजार !! संतकबीर नगर। खलीलाबाद में लगने वाली साप्ताहिक बरदहिया बाजार में जाम की समस्या से लोगो को निजात नही मिल पा रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा इंतजाम न काफी हो रहा है। हालात यह है कि शनिवार/ रविवार को बरदहिया बाजार में भीड के कारण जाम लग जाता है और हाईवे व मुख्य मार्ग संतकबीर पार्क व गायत्री मंदिर तक जाम से लोगो को जुझना पड़ता है। जिससे निकलने में लोगो को घंटो लग जाता है। ठण्डक आते ही जाम की समस्या अधिक बढ़ जाती है।
डीएम की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित 👉 डीएम की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश। संत कबीर नगर 16 नवंबर 2024 जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश उपस्थित रहे। जनपद में चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित चकबन्दी प्राधिकारियों को निर्धारित समयावधि में चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण…
गर्भवती महिलाओं की डीएम व एसपी ने की गोदभराई बच्चों को कराया अन्नप्रासन्न ब्यूरो दिलशाद अहमद – आज का भारत लाइव बहराइच 16 नवम्बर। तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों के निरीक्षण करते हुए डीएम मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने आईसीडीएस के स्टाल पर 05 गर्भवती महिलाओं श्रीमती रामदेवी, सरिता, जलवर्षा, नाज़मा व उर्मिला की गोद भराई की तथा दो बच्चों अभिवांश व रूपाली को अन्नप्रासन्न कराया।
बार एसोसिएशन महसी के पदाधिकारियों ने डीएम से की भेंट ब्यूरो दिलशाद अहमद – आज का भारत लाइव बहराइच 16 नवम्बर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात तहसील बार एसोसिएशन महसी के अध्यक्ष एवं महामन्त्री के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेंट कर तहसील महसी के राजस्व ग्राम सिसई हैदर, गजपतिपुर, टेण्डवा बसन्तुपर, हेमरिया, भोगाजोत व तमाचपुर की भूमि के सम्बन्ध में परिसीमा निर्धारितकरते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से सुदूर स्थित आराजी के विक्रय पत्रों का प्रतिबन्ध समाप्त कराये जाने, तहसील महसी में तहसीलदार की नियुक्ति, तहसील महसी के न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों की अमल दरामद…
महसी में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस ब्यूरो दिलशाद अहमद – आज का भारत लाइव बहराइच 16 नवम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी रवि खोखर व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के…
संत कबीर नगर के विश्वनाथपुर और महुली मे विद्युत विभाग ने बकायादारों से किया गया । 2.25लाख की राजस्व वसूली ।।। आज दिनांक 16 नवंबर 2024 को उपखंड विद्युत विभाग द्वारा संत कबीर नगर जिले के अलग-अलग शहरो मे विद्युत चेकिंग के दौरान 7 लाख 38000 की राजस्व वसूली की गई
द्वाबा महोत्सव हैसर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर 👉 कमजोर वर्ग को न्याय प्रणाली के प्रति जागरुक करना प्राधिकरण का है उद्देश्य – महेंद्र कुमार सिंह। 👉 द्वाबा महोत्सव में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर संत कबीर नगर 16 नवम्बर 2024 ।मा0 जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में शनिवार को हैंसर बाजार में चल रहे द्वाबा महोत्सव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता का मेगा शिविर लगाया गया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कमजोर…
उत्तर प्रदेश ग्रामीण लीग के द्वारा ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है संत कबीर नगर , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अराधना द्विवेदी ने बताया है कि महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उ०प्र० के क्रम में जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2024-25 उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विकासखण्ड मेंहदावल में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 एवं 19 नवम्बर 2024 को जगत गुरु शंकराचार्य इण्टर कालेज, गेंहदावल के क्रीडागन में सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिता खण्ड स्तर पर 04 विधाओं यथा-एथलेटिक्स, कबडडी, कुश्ती एवं वॉलीबाल…
संत कबीर नगर के तीनों तहसीलों में किया गया संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 👉 डीएम की अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। 👉 जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। 👉 जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य-डीएम जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण…
संत कबीर नगर- गोकशी के तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत निरस्त । संत कबीर नगर ! जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि थाना दुधारा में वर्ष 2017 में तत्कालीन उप निरीक्षक श्याम कन्हैया दुबे व अन्य पुलिसकर्मी द्वारा ग्राम सालेपुर में चार राशि गो बंशी पशु बरामद किया गया था जिसमें मौके से घटना में शामिल अभियुक्त गण फरार हो गए थे। मामले में विवेचक द्वारा विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया ।आरोपी फखरे आलम उर्फ चुना ,अल्ताफ रजा और नौशाद निवासी सालेहपुर थाना दुधारा ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया…
