Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
प्रेस विज्ञप्ति। सीडीओ की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा मेगा इवेन्ट का किया गया आयोजन। संत कबीर नगर – आज 25 दिसंबर 2024 मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार के “सहकार से समृद्धि” की परिकल्पना के अनुरूप भारत सरकार, नावार्ड, एन0डी0डी0बी0सी0 (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड) एन0एफ0डी0बी0 (नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड) और राज्य सरकारों के सहयोग से आवश्यकतानुसार देश की सभी पंचायतों और गांवों को समितियों/सहकारिता से आच्छादित करने के उद्देश्य से 02 लाख नई पैक्स, डेयरी और मत्स्य…
स्वo अटल बिहारी वाजपेयी जी” के शताब्दी जयन्ती / सुशासन दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। आज 25 दिसंबर 2024 को संत कबीर नगर जिला के भाजपा कार्यालय पर आयोजित “भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वo अटल बिहारी वाजपेयी जी” के शताब्दी जयन्ती / सुशासन दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह में क्षेत्र अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी एवं जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर अटल जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उनके जीवन वृत्त को नजदीक से देखा। कार्यक्रम का संचालन जिले के महामंत्री कोशैलेंद्र सिंह…
स्टेयरिंग फेल होने से पिकप दस फीट नीचे पेड़ से जा कर टकराई। ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच यूपी थाना रिसिया के आलिया बुल बुल चौराहे के निकट आसाम रोड हाइवे पर पिकप की स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई, जिस कारण ड्राइवर और खलासी को गंभीर चोटे आई है। यह घटना शाम साढ़े चार बजे की है,पिकप अयोध्या से पालथीन के बनडल भरकर नानपार जा रही थी,अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई,और अनियंत्रित होकर सड़क की बाएं ढलान पर उतरकर पेड़ से जा टकराई,ड्राइवर…
मानव सेवा पुनीत काम। सांसद अशोक चौधरी गोरखपुर सासंद रविकिशन शुक्ल व विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जयंती पर सहजनवा कस्बा स्थित वार्ड संख्या 10लुचुई में 200 निराश्रित में कंबल वितरण किए। सासंद ने कहा मोदी योगी के युग में जनता को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।अटल जी के सोच को पीएम व सीएम आगे लेकर जा रहे है जिससे हमारा देश व प्रदेश नया नया आयाम लिख रहा है।इस दौरान वरिष्ठ नेता गोपाल गुप्ता सभासद मनोज जायसवाल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल,प्रमुख दिलीप यादव,गौरव गुप्ता, सुनील निगम समेत अन्य मौजूद रहे।
प्रेम प्रसंग का बुरा अंजाम: युवक ने साली के बच्चे का किया अपहरण, नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार अशोक चौधरी गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड के युवक को युवती से प्रेम- प्रसंग हो गया था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। नाराज होकर वह बिना बताए बच्चे के साथ मायके चली गई। इससे नाराज होकर युवक प्रेमिका की बहन के बच्चे का अपहरण कर लिया और नेपाल भाग गया। शिकायत मिलने पर पीपीगंज पुलिस लोकेशन से युवक को बच्चे के साथ बरामद कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शनि…
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की मनाई गई जयंती अशोक चौधरी गोरखपुर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 14 हनुमंत नगर के हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की सुरुआत सुशासन दिवस के रूप में रैली निकाल कर की गयी जो हनुमंत नगर होते हुए जेठू नगर के सीएचसी ठर्रापर पहुचीं और वहां से पुनः अपने स्थान आयी । सभा को संबोधित करते हुए- नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि अटल बिहारी…
सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल अशोक चौधरी गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौरा चौराहे पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापर में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मलउर निवासी विशाल 18 वर्ष तथा सलमान 15 वर्ष पुत्र सरदार खान के रूप में हुई है। सभी लोग घर से बाइक से बाजार करने घघसरा जा रहे थे कि तिलोरा चौराहे के पास तेज रफ्तार…
गुरुकुल इनलाइटेंड में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस अशोक चौधरी गोरखपुर भवानीपुर स्थित गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर बलराम सिंह और शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं शिप्रा सिंह, निधि त्रिपाठी और शिवांगी की विशेष प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने ‘विश यू मेरी क्रिसमस’ और ‘मैरी मैरी क्रिसमस’ जैसे गीतों के माध्यम से और नाटकों के जरिए यीशु मसीह के प्रेम और शांति के…
बाईपास के लिए जमीन देने वाले किसानों को नहीं मिला मुआवजा, सभासद ने उठाया मुद्दा अशोक चौधरी गोरखपुर पीपीगंज भारत माला परियोजना के तहत पीपीगंज में बन रहे बाईपास हाइवे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने से सैकड़ों किसान परेशान हैं। इस मामले को लेकर कस्बे के सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश से मुलाकात की और किसानों की समस्या से अवगत कराया।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि साहबगंज, बगहिभारी, भैयाराम, जंगल आगही, जंगल बिहुली आदि गांवों के किसानों…
उंची सोच रखने वाले सदैव रहते है आगे-सास॔द रविकिशन अशोक चौधरी गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने बुधवार सहजनवा कस्बा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदर सासंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को याद किया।आगें उन्होंने कहा कि हमेशा हमें उंची शोच रखनी चाहिए,क्योंकि जब उंचा सोचते है तब देश के लिए हम बङा करते है।जिससे देश प्रदेश व जिले का नाम रोशन होता है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे। उन्होंने भारत…
