Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
फायरिंग व आगजनी के मामले में 03 अभियुक्तो को 01 पिस्टल एवं 05 कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार* संत कबीर नगर- आज दिनांक 09 जनवरी 2025 को पुलिस प्रशासन ने अपने कार्य में तत्परता दिखाते हुए विगत 7 जनवरी 2025 को रात्रि में करीब 10:00 बजे खलीलाबाद थाना कोतवाली अंतर्गत कोतवाली के समीप मेन रोड पर हुईं फायरिंग में लिप्त पाए गए अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम क्रमश: प्रेम प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबलि सिंह निवासी उनखास , सुधाकर सिंह उर्फ राणा सिंह पुत्र शिवाजी सिंह निवासी उनखास , दुर्गेश पाल पुत्र…
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित। भारत वर्ष को उसका गौरव लौटना है- संदीप बंसल रिपोर्ट- कैलाश पति मौर्य ! संत कबीर नगर – आज दिनांक 9 जनवरी 2025 को संत कबीर नगर जिले में खलीलाबाद बरदहिया बाजार निकट उत्सव मैरिज हॉल में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन एवं गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय प्रभारी एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने किया, इस बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल…
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी का जमानत अर्जी खारिज -आरोपी शाहजहांपुर जनपद का है निवासी , बहला-फुसलाकर किया था अपहरण संत कबीर नगर । नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी का जमानत अर्जी एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात खारिज कर दिया । आरोपी मोहम्मद नईम उर्फ कल्लू पर 17 वर्षीय अवयस्क किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है । आरोपी मोहम्मद नईम उर्फ कल्लू शाहजहांपुर जनपद के थाना बण्डा के ग्राम मुरादपुर का रहने वाला है । विशेष लोक…
मारपीट का एक आरोपी दोषसिद्ध , एक वर्ष के परिवीक्षा पर हुआ रिहा -परिवीक्षा काल के दौरान अपराध कारित करने पर कोर्ट पारित करेगा आदेश संत कबीर नगर । मारपीट के एक आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की कोर्ट ने दोषसिद्ध करार देते हुए सशर्त एक वर्ष के परिवीक्षा पर छोड़ने का फैसला सुनाया । आरोपी बेनी माधव को सदाचरण बनाए रखने की शर्त पर 25 हजार रुपए के व्यक्तिगत बंधपत्र व समान धनराशि एक जमानतनामे पर जेएम की कोर्ट ने रिहा किया । कोर्ट ने परिवीक्षाकाल के दौरान अपराध कारित करने पर दण्डादेश के विन्दु…
खिचड़ी पर्व पर 14 जनवरी को दीवानी न्यायालय रहेगा बंद -जिला जज ने घोषित किया पांच स्थानीय समेत आठ अवकाश संत कबीर नगर । आगामी 14 जनवरी दिन मंगलवार को खिचड़ी पर्व पर दीवानी न्यायालय में अवकाश रहेगा । इस तरह का आदेश जनपद एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने गुरुवार को जारी किया । जिला जज ने पांच स्थानीय तथा अवकाश के दिन पड़ने वाले पर्व के स्थान पर तीन अवकाश कुल आठ अवकाश घोषित किया । हाईकोर्ट के अवकाश कैलेण्डर के टिप्पणी के प्रस्तर तीन में दिए निर्देश के क्रम में जनपद बार व सिविल…
सिपाही ने नाबालिक व्यापारी की अनायास की पिटाई बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर करेगा शिकायत बस्ती- जनपद बस्ती के पुरानी बस्ती थाना के मनबढ़ सिपाही शत्रुघ्न मद्धेशिया ने मंगल बाजार के प्रसिद्ध व्यवसाई स्वर्गीय नंद किशोर साहू के निर्दोष नाबालिग पुत्र सौरभ साहू की निर्ममता से पिटाई कर दी है। मामले की तहरीर पुरानी बस्ती थाने में दी गई है। प्रकरण को लेकर बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल व जिला सूर्य कुमार शुक्ला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। पुलिस को दिए गए तहरीर में सौरभ साहू के बड़े भाई गौरव साहू…
बंद इंटर कालेज के कमरे में जली लाश का मिला अवशेष जली लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आंग की तरह फैली इस तरह की पहली घटना से क्षेत्र में मचा हड़कम्प एडी एसपी, सीओ सिटी, वाल्टरगंज, रूधौली, मनौरी, हनुमानगंज के पहुॅचे प्रभारी फारेंसिक व एसओजी टीम साक्ष्य जुटाने में रही मशगूल बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया हनुमानगंज मार्ग के ग्राम पंचायत धौरहरा के श्रीमती प्रयागराजी इंटर कालेज के एक कमरे में जली हुई (जलती लाश) लाश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जो जहॉ था जैसे था भाग कर घटना स्थल पहुँचा। घटना स्थल के…
कंप्यूटर ऑपरेटर के पद उन्नति होने पर कंधों पर स्टार लगाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खिलाई मिठाई और दी बधाई* रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद ! गोरखपुर ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जनपद में तैनात कुल 22 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड..ए से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी के लोगों को (ASI) की पद पर पद उन्नति होने के बाद सभी के कंधों पर स्टाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर रहने वाले सभी…
बकरा चोर कैमरे में कैद, पहचान की दरकार मगहर । संतकबीर नगर नगर पंचायत मगहर में बकरा चोर गिरोह सक्रिय है। जो सड़क बाजार में टहल रहे बकरों को उठा ले जा रहे है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जिसे दरवाजे के सामने से बाईक सवार उठा ले जा रहा है। जिसका चेहरा साफ न होने की वजह से पहचान में नही आ रहा है। नगर पंचायत मगहर के शेरपुर रेहरवा रसूलपुर रोड निवासी राशिद खान ने बताया कि उसका सफेद रंग का बकरा सोमवार को घर के सामने टहल रहा था। जो गायब हो गया। जिसे…
*भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा* रिपोर्ट -कैलाश पति मौर्य आज का भारत लाइव खलीलाबाद में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में सहभागिता की और संगठन की मजबूती व विकास पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम जी, जिला अध्यक्ष श्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव जी, जिला महामंत्री श्री गणेश पाण्डेय जी, जिला महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल पाल जी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी जी, जिला महामंत्री श्री विनोद पांडे जी, जिला उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र मिश्र जी, श्री उर्मिला त्रिपाठी जी, एवं सभी…
