Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Aajkabharatlive
मनबढ़ों के हमले से यूट्यूबर घायल, मामला दर्ज ! संतकबीर नगर- मगहर ! कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत कबीर निर्वाण स्थली पर चल रहे खिचडी मेले को वृहस्पतिवार की दोपहर यूट्यूब सूट कर रहा था। इसी दौरान मगहर कस्बे के कुछ मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चार युवकों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर पंचायत मगहर निवासी आफताब अहमद यूट्यूब चलाते है। वृहस्पतिवार की दोपहर कबीर स्थली पर लगे खिचडी मेले को सूट के दौरान मेले की भीड़ का फायदा उठाकर कस्बे के…
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल ! संतकबीर नगर- मगहर ! खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित समरधीर चौराहे के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग जुट गये और युवक की पहचान करने लगे। घायल युवक की पहचान न होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
खिचड़ी के मेले उमड़ी भीड़ देख खिले दुकानदारों के चेहरे ! – झूले पर लगी रही लम्बी कतार! – संतकबीर नगर- मगहर ! संत कबीर की निर्वाण स्थली परिसर मगहर में लगे खिचड़ी के मेले में लगातार भीड़ जुट रही है। जिससे मेले में रौनक बरकरार है और दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है। इसे देख दुकानदारों के चेहरे खिले-खिले नजर आ रहे है। महान सुफी संत कबीर की निर्वाण स्थली पर परम्परागत खिचड़ी का मेला वर्षो पूरा है। जो खिचड़ी चढ़ाने के बाद लगा रहता है। गुरुवार को मेले में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।…
*_ई-लाटरी के माध्यम से हुआ लाभार्थियों का चयन_* *_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_* *_आज का भारत लाइव_* बहराइच 16 जनवरी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में नन्दबाबा मिशन अन्तर्गत मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना के लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से एनआईसी के सहयोग से किया गया। बैठक के दौरान मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना अन्तर्गत 04 लाभार्थियों का चयन हुआ किया गया तथा प्रतिक्षा सूची हेतु 11 आवेदक चयनित किये गये। इसी प्रकार मुख्यमंत्री गो सर्वधन योजना…
सिकरीगंज और आजमगढ़ में बनाए जाएंगे जन सुविधा केंद्र! रिपोर्ट- रवि चन्द्र निषाद! लखनऊ और वाराणसी को गोरखपुर से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे सिकरीगंज और आजमगढ़ में जन सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले इस केंद्र में पेट्रोल और सीएनजी पंप, होटल व रेस्टोरेंट की सुविधा होगी। करीब 92 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संतकबीर नगर और आजमगढ़ से होकर गुजरा है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जुड़ेगा। इससे गोरखपुर की तरफ से लखनऊ जाने वालों को एक अतिरिक्त और आसान राह मिलेगी। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिये वाराणसी और प्रयागराज की राह भी आसान…
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच 16 जनवरी। जनपद में 17 से 23 जनवरी 2025 तक आयोजित हो रहे सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान अन्तर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अन्तर्गत नेहरू युवा क्रेन्द्र बहराइच के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित यातायात प्रभारी कार्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान अन्तर्गत एक दिवसीय जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय जागरुकता प्रशिक्षण में एनसीसी, एनएसएस व नेहरू युवा केन्द्र के कुल 25 स्वंयसेवकों में प्रतिभाग किया गया। जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी मृत्युंजय गौड़…
नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सैनिक बन्धु की बैठक ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच 16 जनवरी। जनपद के पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकांे की पत्नियों एवं उनके आश्रितों के भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान व अन्य प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक विपिन चन्द्र सिंह ने नाली एवं रोड निर्माण के लिए, नायक जीवन लाल ने शस्त्र लाइसेंस, पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह ने गन्ना की घटतौली, पूर्व…
डीएम मोनिका रानी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ईशक्ति) का किया शुभारम्भ छोटे विक्रेताओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहो को मिलेगा प्लेटफार्म ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच 16 जनवरी। कलेक्ट्रेट सभगाार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के ग्रामीण/छोटे विक्रेताओं तथा स्वयं सहायता समूहों के लिए विकसित की गई ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म का शुभारम्भ किया। डीएम ने कहा कि आज की तेजी से विकसित हो रही डिजिटल दुनिया में, प्रौद्योगिकी ने उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच की खाई को पाट दिया है. जिससे बड़े और छोटे व्यवसायों के लिए अपार अवसर उपलब्ध हुए हैं। हालांकि, ग्रामीण/छोटे विक्रेता,…
महिलाओं के स्वावलम्बन का आधार बनेगा सबला ऐप जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया सबला ऐप का शुभारम्भ _ ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद आज का भारत लाइव बहराइच 16 जनवरी। कलेक्ट्रेट सभगाार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आकांक्षी जनपद की महिलाओं के स्वावलम्बन एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से तैयार किये गये सबला लाभार्थी प्रबन्धन प्रणाली ‘‘सबला ऐप’’ का शुभारम्भ किया। इसी अवसर पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ ऐप के माध्यम से पंजीकृत लाभार्थियों को प्रशिक्षण हेतु चयन पत्र, टीकाकरण प्रमाण-पत्र, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकरण इत्यादि से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र…
उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना अंतर्गत 45 लाख 25 हजार रुपया का भुगतान किया गया है। संत कबीर नगर – आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा जघन्य हिंसा की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं को तात्कालिक आर्थिक व चिकित्सीय राहत सुनिश्चित किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना का संचालन 06 फरवरी 2015 से जनपद में किया जा रहा है। योजना के अन्तर्गत पीड़िताओं को आर्थिक क्षतिपूर्ति की सस्तुति रू0 तीन लाख…
