*रेहरवा नई आबादी के बाशिन्दों का सपना हो रहा साकार !
जल्द मिलेगा वाटर सप्लाई का पानी !
संतकबीर नगर – मगहर ! नगर पंचायत मगहर के नई बस्ती रेहरवा के बाशिन्दो को जल्द ही शुद्ध पानी मिलने लगेगा। सभासद की पहल रंग ला रही है और इनके जनता से किये वादे पूरे हो रहे है। इसके लिए पुलिस चौकी के पीछे पाइप लाइन विस्तार का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वर्षो से नई बस्ती के शुद्ध पानी पाने का सपना साकार होगा?
नगर पंचायत मगहर शेरपुर रेहरवा पुलिस चौकी के पीछे की नई आबादी के बाशिन्दे बुनियादी सुविधाओं का आभाव झेल रहे है। ये कहने को तो नगर पंचायत में है। लेकिन हाल यह है कि इन्हे किसी तरह की सुविधा नहीं मिल रहीं है। वार्ड के लोगो से सभासद अनिरुद्दीन कादिरी ने जो वादा किया था। इसमें खरा उतर रहे है। इन्होंने जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाला का निर्माण कराया। अब पाइप लाइन डलवाने का कार्य शुरू हो गया है। सभासद अमिरुद्दीन कादिरी ने बताया कि वार्ड में विकास की काफी गुंजाईस है। वार्ड के लोग वाटर सप्लाई के पानी से महरूम थे। जिन्हे जल्द ही शुद्ध पानी मिलने लगेगा। इसके लिए पाइप लाईन बिछाई जा रही है। जो जल्द ही पूरा हो जायेगा। इसके अलावा जो भी वार्ड की बुनियादी सुविधाएं है उन्हे यहां के बाशिन्दो को मिले यह उनकी मंशा है।

