संत कबीर नगर – सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल कराये जाने हेतु बैठक हुई आयोजित।
संत कबीर नगर में आज 17 दिसम्बर 2024को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व पी0सी0एस0 प्रारम्भि परीक्षा-2024 में आयोग द्वारा नामित पर्यवेक्षक जितेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त केन्द्र व्यवस्थापक/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि 22 दिसम्बर 2024 को जनपद में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी है। उक्त परीक्षा का समय पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे एवं अपरान्ह 02ः30 बजे से 04.30 बजे तक निर्धारित की गयी है जिसके लिए कुल 11 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जनपद में लगभग कुल 4628 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन, शुचितापूर्ण एवं निर्भय तथा शान्तिमय वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत 11 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी है और 11 केन्द्र व्यवस्थापक एवं 22 सह केन्द्र व्यवस्थापक बनाये गये है। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, प्रवेश निकास प्रबन्धन की जांच की उचित व्यवस्था की जाए। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले संघन तलाशी ली जाय, जिससे प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा हाल में न ले जायी जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बताया कि आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को परीक्षा से पूर्व प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, पी0डी0 संजय नायक, डी0सी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी संजीव राय, उप जिलाधिकारी डा0 सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, ए0आर0टी0ओ0 प्रियंवदा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, खण्ड विकास अधिकारी एवं केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

