सुख समृद्धि की मंगल कामना के साथ सम्पन्न छठ पूजा मह पर्व !
आमी नदी तट पर जुटी थी क्षेत्र की व्रती महिलाएं !
संत कबीर नगर- मगहर।
लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा के शुक्रवार व्रती महिलाएं आमी नदी के पावन तट उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पानी में खड़े होकर भाष्कर (सूर्य) देव अर्घ्य दे कर मंगल कामना की और पर्व सम्पन्न हुआ। नगर में सकुशल पर्व संपन्न कराने को समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत मगहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। गुरुवार की देर सायं व्रती महिलाओं ने डूबते तो शुक्रवार की भोर में आमी नदी के पावन तट पर प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर व धोबी घाट पर पहुंच कर अपने हाथों पूजन की सामग्री को सूप में लेकर जल में खड़ी रही। भानू भास्कर के उदीयमान होने पर देवेंद्र मिश्रा के शंखनाद के बाद विधि विधान के साथ पूजा अर्चन किया और सूर्य देवता को दूध से अर्घ्य देने के बाद परिवार के मंगल कामना हेतु प्रार्थना किया। घाटों पर व्रती महिलाओं को समस्या न हो इसके लिए बिजली सजावट के साथ सुरक्षा के उम्मा इंतेज़ाम किये गये थे। छठ पूजा में दूरदराज से आये श्रद्धालुजन और व्रती महिलाओं की मदद के लिये वालंटियर लगे रहे। इन्होंने छठ माता से नगर में सुख समृद्धी अमन चैन की मनोकामना की है। नगर के व्यवसायियों द्वारा अर्घ्य का दूध, हलुआ, छोला चावल,काली/दूध की चाय,फल आदि का प्रसाद वितरण किया गया। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह, विजय कान्दू ने कहा कि छठ पूजा समारोह का स्वरूप हर वर्ष दिव्य और भव्य होता जा रहा है। छठ पूजा समिति के द्वारा पत्रकारों, पुलिस कर्मियों, पूजा समारोह में सहयोग करने वालों मोमेंटो व अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल व उप निरीक्षक विजय कुमार सिंह हमराही रविशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, कृष्ण नारायण गौड़ पूरी मुस्तैदी से लगे रहे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्ता, टीएन वर्मा, गुड्डू वर्मा,अतुल श्रीवास्तव, रंजीत कन्नौजिया, अजय वर्मा, भोलू पासवान, शिवानन्द चंचल, दुर्गेश वर्मा, अशोक कन्नौजिया, सुनील गुप्ता, प्रदीप पासवान, विजय तिवारी, दिलीप गौड़, सुजीत गुप्ता, अनिल वर्मा, अश्वनी मिश्र, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव आदि रहे।
Trending
- Hiew Activated Clean (x32-x64) Windows 11 2026
- PerformanceTest Portable only [Lifetime] [100% Worked] 2025
- Filmora Portable All Versions [Latest] 2026
- EaseUS Data Recovery 2024 Activated no Virus (x32-x64) Patch Genuine
- AutoCAD student Crack + Keygen 100% Worked [x32x64] 100% Worked GitHub
- Windows Repair Free[Activated] Final [Windows] 2026
- Internet Download Manager (IDM) 6.40 License[Activated] [Clean] [Latest]
- Internet Download Manager (IDM) 2025 Crack + Product Key Patch [Windows] Multilingual

