नगर पंचायत कार्यालय मगहर में धूम धाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती!!
संत कबीर नगर- मगहर। नगर पंचायत कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती को लेकर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर चेयरपर्सन अनवरी बेगम सहित नगर पंचायत कर्मचारियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके विचार, कर्म और चरित्र की जाती है। जिसका चरित्र अच्छा होता है वही समाज में पूजनीय होता है। इसी तरह से वाल्मीकि जी का चरित्र अच्छा होने के कारण महर्षि वाल्मीकि के रूप पूजे जाने लगे ।सभासद अतुल श्रीवास्तव ने वाल्मीकि जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए कहा कि वाल्मीकि जी बारे में अनेकों कथाएं सुनने को मिलती हैं।वाल्मीकि का नाम पहले रत्नाकर था। उनके बारे में ऐसा कहा जाता है और कथाओं में आया है कि ब्रह्मा जी के कहने पर रामायण की रचना कर डाली। तभी जो हिंदू धर्म के धार्मिक महाकाव्यों में से एक रामायण महाकाव्य के रचयिता के रूप में जाना जाता है। तभी से उन्हें महर्षि वाल्मीकि नाम से प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, सभासद अतुल श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र सैनी, सजंय दूबे, आलोक कुमार, विशाल सिंह, दिनेश गिरी, विकास वर्मा, शैलेंद्र उर्फ झाबर कन्नौजिया, सुनील गुप्ता, विशाल वर्मा, बैजनाथ, अहमद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

