कैम्पियरगंज के प्रमुख खाद बीज ब्यवसायी प्रभु दयाल जैसवाल का आकस्मिक निधन, नगर शोकाकुल।
गोरखपुर न्यूज ब्रेकिंग-नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज के प्रमुख खाद बीज ब्यवसायी प्रभु दयाल जैसवाल का बुधवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब सत्तर वर्ष के थे,अभी चार दिनों पूर्व महाकुंभ प्रयागराज से सपरिवार संगम स्नान कर वापस आये थे और कुछ अस्वस्थ हो गये थे। बुधवार शिवरात्रि पर्व की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी और उन्हें मृत घोषित किया गया। प्रभु दयाल जैसवाल अपने मीठे एवं सरल स्वभाव से काफी लोकप्रिय रहे, खेती किसानी करने वाले लोगों में उनकी अच्छी पकड़ थी और खाद बीज के मशहूर ब्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे थे वे लोगों में प्रभु खाद वाले के नाम से काफी प्रसिद्ध रहें हैं। आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया।शुभेच्छुओं एवं रिश्तेदारों के अलावा नगर गांव के सैंकड़ों लोग उनके कैम्पियरगंज के करमैनी रोड स्थित आवास पर पहुंच कर स्वर्गीय प्रभु जायसवाल को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय जायसवाल का अन्तिम संस्कार वृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे क्षेत्र के कर मैनी घाट राप्ती नदी के तट पर हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न होगा।

