संत कबीर नगर – नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशवनाथ के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 394/2024 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता जिगनेश पुत्र सुरेश भाई निवासी ओडोव थाना ओडोव जनपद अहमदाबाद राज्य गुजरात को आज दिनाँक 14.01.2025 को बस स्टेशन मेंहदावल के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 28.12.2024 को थाना मेंहदावल पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के दिनाँक 27.12.2024 को घर से चले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.01.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार पाठक, का0 शरद कुमार राय ।

