शूटर शिवा समेत पांच गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था हत्यारोपी! 

ब्यूरो – दिलशाद अहमद 

बहराइच- मुंबई के बांद्रा इलाके में बीते 14 अक्टूबर को NCP के कद्दवर नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में नामजद मुख्य शूटर समेत पांच लोगों को मुंबई और यूपी एसटीएफ की टीम ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में लिखापढ़ी के बाद टीम सभी पांच आरोपियों को मुंबई साथ लेकर चली गई है।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर की शाम बांद्रा में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गंडारा निवासी शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम पुत्र बाल किशन मुख्य आरोपी था। वह नेपाल में शरण लिए हुए था। जिस पर मुंबई और यूपी एसटीएफ की टीम नजर रख रही थी। मुख्य अभियुक्त से कुछ लोग मिलने के लिए रविवार को रवाना हुए। शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम के साथ एक अन्य साथी के साथ रविवार को नानपारा क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के निकट होने की सूचना मिली। जिस पर मुंबई एसटीएफ निरीक्षक सुनील पवार, निरीक्षक जितेंद्र भारती समेत 14 सदस्यीय टीम और यूपी एसटीएफ के उप निरीक्षक जावेद अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची।टीम ने नहर पुलिया से हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम, अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शरण देने वाले आकाश श्रीवास्तव पुत्र बृज कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी उर्फ ओम पुत्र प्रदीप कुमार त्रिपाठी और अखिलेश प्रताप सिंह पुत्र सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया। कोतवाली नानपारा में लिखापढ़ी के बाद मुंबई एसटीएफ सभी को साथ लेकर चली गई है। धर्मराज का भाई है अनुराग
यूपी एसटीएफ के उप निरीक्षक जावेद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में कैसरगंज कोतवाली के गंडारा बाजार निवासी अभियुक्त धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया गया था। अनुराग कश्यप आरोपी अनुराग कश्यप का भाई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version
आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...